The Dark Truth: How ‘Nice Guys’ Are Secretly Used & Destroyed #hindi

AlphaUp1,110 words

Full Transcript

नाइस गाय होना सुनने में अच्छा लगता है। लेकिन हकीकत में यही सबसे बड़ा जाल है। लोग आपको इस्तेमाल करते हैं, मैनपुलेट करते हैं और आपका अच्छापन ही आपके खिलाफ हथियार बन जाता है। यह वीडियो इतना डार्क है कि इसे देखने के बाद शायद आप वो अच्छे इंसान ना रह पाओ और आपके अंदर एक मॉन्सर जाग जाए जो दुनिया को उसकी असली भाषा में जवाब देता है और इस वीडियो के बाद आपके वो अच्छे रिश्ते और आप जिनको खोना नहीं चाहते शायद तुम ही उनसे दूर चले जाओ। अगर आप एक कमजोर दिल वाले, बहुत ज्यादा नाइस इंसान हैं तो मैं आपको यही सलाह दूंगा कि इस वीडियो को यहीं छोड़कर चले जाएं। क्या हो अगर अच्छा इंसान होना ही वो वजह हो जिसकी वजह से तुम्हें डिसरिस्पेक्ट किया जाता है और इस्तेमाल किया जाता है। इधर-उधर देखो वो लोग जो हमेशा हां कहते हैं जो हर किसी से दयालुता से पेश आते हैं। जो हर किसी को खुश करने की कोशिश करते हैं वो कहां है? वो वही है। जिनका टाइम बर्बाद होता है जिनसे पैसे उधार लिए जाते हैं और कभी लौटाए नहीं जाते। जिनकी मेहनत को हल्के में लिया जाता है। इसे मैं कहता हूं नाइस गाइस सिंड्रोम। ये लोग सोचते हैं कि अच्छा बनने से उन्हें रिस्पेक्ट मिलेगा। लेकिन कड़वा सच यह है लोग अच्छाई की इज्जत नहीं करते। लोग ताकत की इज्जत करते हैं। कमजोरी एक खुशबू की तरह है। शिकारी इसे मीलों दूर से सूंघ लेते हैं। अगर तुम दिखाते हो कि तुम्हारी कोई सीमा नहीं है। कोई बैकबो नहीं है तो तुम चलते फिरते टारगेट बन जाते हो। 500 साल पहले मकिया वैली ने समझ लिया था कि असली ताकत चिल्लाने या आक्रामक होने में नहीं है। असली ताकत है। ठंडी कैलकुलेटेड कंट्रोल। यह रणनीति है। इमोशन नहीं। यह है। जब लोग कल पर रिएक्ट कर रहे होते हैं तब तुम तीन कदम आगे सोच रहे होते हो। आज ज्यादातर मर्दों को ब्रेन वाश कर दिया गया है। उन्हें लगता है कि कमजोरी दिखाना उन्हें अच्छा इंसान बनाता है। दूसरों के लिए बलिदान देना उन्हें महान बनाता है और सबकी हां में हां मिलाना उन्हें दयालु बनाता है। लेकिन असली सच्चाई लोग तुम्हारी अच्छाई को एक अवसर मानते हैं। वो सोचते हैं इससे मुझे क्या फायदा मिल सकता है। वो तुम्हारी मदद करने की आदत को देखते हैं और कहते हैं परफेक्ट कोई मिला जिस पर मैं अपनी प्रॉब्लम्स उतार सकता हूं। इंसान की फितरत सेल्फिश है। हर कोई पहले अपना हित देखता है। तो जब तुम बिना सेल्फ रिस्पेक्ट के अंधी भलाई करते हो तब तुम बस दूसरों के काम आने वाले बन जाते हो। जिनसे बदले में तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा। लेकिन इस वीडियो के अंत तक तुम सीखोगे अपनी इमेज को कंट्रोल करना। अपनी इमोशंस को मैनेज करना। वो प्रेजेंस बनाना जो लोगों को मजबूर करे तुम्हारी इज्जत करने पर। तुम समझोगे कि बहुत ज्यादा अच्छा होना क्यों कमजोरी है। और वो स्ट्रेटेजिक माइंडसेट कैसे बनाना है जो लोगों को दो बार सोचने पर मजबूर करे। इससे पहले कि वो तुम्हें इस्तेमाल करने की कोशिश करें। और जब तुम असली रिस्पेक्ट का स्वाद छक लोगे तो कभी वापस नाइस गाय नहीं बनना चाहोगे। पहला पॉइंट नाइस गाय होना बंद करो। नाइस गाय सोसाइटी का फेवरेट शिकार है। तुम्हें पता है वो कौन है? वो दोस्त जो पैसे उधार देता है और कभी वापस नहीं मांगता। वो जो अपने आलसी दोस्तों का काम कवर करता है। वो जो देर तक रुका रहता है जबकि सब घर चले जाते हैं। उसे लगता है कि वो अच्छा कर रहा है लेकिन असल में वो बेवकूफी कर रहा है। लोग नाइस गाइस की इज्जत नहीं करते। वो उनका इस्तेमाल करते हैं। कमजोरी एक गंध की तरह है। अगर तुम हमेशा हां कहते हो। अगर तुम हमेशा दूसरों को पहले रखते हो, अगर तुम्हें किसी को निराश करने से डर लगता है तो तुम एक सिग्नल भेजते हो। आओ और मुझे इस्तेमाल करो। मक्यावेली ने कहा था लोग अपने पिता की मौत को भूल सकते हैं। लेकिन अपनी विरासत का नुकसान नहीं। मतलब लोग तुम्हारे अच्छे इरादों की परवाह नहीं करते। वो सिर्फ अपना फायदा देखते हैं। दूसरा पॉइंट स्ट्रेटेजिक रूथलेसनेस सीखो। अच्छा होना काफी नहीं है। तुम्हें सीखना होगा कि कब अच्छा नहीं होना है। यह क्रूरता नहीं है। यह है वो कठिन फैसले लेना जो तुम्हारे हितों की रक्षा करें और लोगों को तुम्हारी इज्जत करने पर मजबूर करें। जब कोई तुम्हें बार-बार डिसरिस्पेक्ट करता है ना इस गाय चुप रहता है। उम्मीद करता है कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन स्ट्रेटेजिक इंसान या तो सीधे बात करता है या उस रिश्ते को खत्म कर देता है। लोगों को पता होना चाहिए कि तुम्हारे स्टैंडर्ड्स को तोड़ने का नतीजा होता है। यह बदला नहीं है। यह है सेल्फ रिस्पेक्ट विद टी। तीसरा पॉइंट डिसिप्लिन और इमोशनल कंट्रोल। तुम्हारे इमोशन तुम्हारे सबसे बड़े हथियार हैं। लेकिन अगर तुम उन्हें कंट्रोल नहीं करते तो कोई और करेगा। हर बार जब तुम इमोशनली रिएक्ट करते हो, तुम अपनी ताकत दे देते हो। असली ताकत है शांत रहना, सोचकर जवाब देना और स्ट्रेटेजिक डिसीजन लेना। इमोशनल कंट्रोल का मतलब यह नहीं है कि तुम रोबोट बन जाओ। इसका मतलब है महसूस करना लेकिन निर्णय दिमाग से लेना। चौथा पॉइंट अपनी इमेज खुद बनाओ। लोग तुम्हारे इरादों से जज नहीं करते। लोग तुम्हें वैसे जज करते हैं जैसे तुम नजर आते हो। अगर तुम्हारी इमेज है कि तुम हर वक्त उपलब्ध हो। हर वक्त झुक जाते हो तो लोग तुम्हें उसी तरह ट्रीट करेंगे। समाधान। अपनी इमेज जानबूझकर बनाओ। ऐसा चलो, वैसा बोलो, वैसा बिहेव करो जिससे लोग समझे कि तुम में बैकबोन है। पांचवा पॉइंट साइलेंस को हथियार बनाओ। हर चीज समझाने की जरूरत नहीं। हर वक्त बोलने की जरूरत नहीं। कभी-कभी चुप रहना ही ताकत है। साइलेंस तुम्हें रहस्यमई बनाता है। लोग सोचते हैं यह क्या सोच रहा है? और जब तुम बोलते हो तो तुम्हारी बात का वजन बढ़ जाता है। छठा पॉइंट यूज़फुल बनो। लेकिन हार्मलेस कभी नहीं। यूज़फुल इंसान की इज्जत होती है। हार्मलेस इंसान का इस्तेमाल होता है। यूज़फुल इंसान प्रॉब्लम सॉल्व करता है। वैल्यू देता है। हार्मलेस इंसान शांति बनाए रखने के चक्कर में कभी स्टैंड नहीं लेता। मकियावेली ने कहा था लोमड़ी जाल पहचानती है। शेर भेड़ियों को डराता है। इंसान को दोनों होना चाहिए। मतलब तुम्हें चालाक भी होना चाहिए और ताकतवर भी ताकि कोई तुम्हें इस्तेमाल करने की हिम्मत ना कर सके। नाइस गाय बनना बंद करो। स्ट्रेटेजिक बनो। अच्छाई की इज्जत नहीं होती। ताकत की होती है। अब सबसे जरूरी बात तुम्हारे सामने दो रास्ते हैं। अभी के बाद इस चैनल को भूल जाओ या फिर सब्सक्राइब करके उस दुनिया का हिस्सा बन जाओ जहां सिर्फ ग्रोथ और पावर मिलती है। फैसला तुम्हारा है।

Need a transcript for another video?

Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.

Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact

The Dark Truth: How ‘Nice Guys’ Are Secretly Used & Destr...