एक दरवेश [संगीत] के पास एक गाय थी जिसकी वह बहुत सेवा करता था। एक दिन एक चोर की नजर उस गाय पर पड़ गई। गाय को देखकर उसके दिल में लालच जाग उठा और वह दिन रात उस गाय को चुराने की योजनाएं बनाने लगा। एक दिन दोपहर के समय जब दरवेश सो रहा था चोर गाय चुराने के लिए [संगीत] उसके घर की तरफ चल पड़ा। चलते-चलते रास्ते में उसे एक डरावनी शक्ल वाला आदमी मिला। डर के मारे चोर बोला, "तुम कौन हो?" उस आदमी ने जवाब दिया, मैं एक राक्षस हूं और आज मैं इस दरवेश को खाने जा रहा हूं। तुम कौन हो? यह सुनकर चोर को कुछ तसल्ली हुई और उसने कहा, "मैं चोर हूं और उसकी गाय चुराने जा रहा हूं।" हूं। अच्छा हुआ। हम दोनों का काम एक ही घर में है। दोनों साथ-साथ दरवेश [संगीत] के घर पहुंच गए। दरवेश गहरी नींद में सो रहा था। वहां पहुंचकर दोनों में बहस शुरू हो गई। राक्षस बोला, मैं पहले दरवेश को खाऊंगा। [संगीत] उसके बाद तुम आराम से गाय चुराना। चोर तुरंत बोला, "अगर तुमने हमला किया और दरवेश जाग गया, तो वह शोर मचा देगा। फिर मैं गाय नहीं चुरा सकूंगा।" पहले मैं गाय ले जाऊंगा। फिर तुम जो चाहो करना।" राक्षस गुस्से में बोला, और अगर तुम गाय निकालते समय कोई बर्तन गिरा बैठे और दरवेश जाग गया, तो फिर मैं भूखा रह जाऊंगा। बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे। आखिरकार चोर तंग आकर चिल्लाया। ऐ दरवेश [संगीत] जाग जाओ। यह राक्षस तुम्हें खाने आ रहा है। यह सुनकर राक्षस भी चिल्ला उठा। ऐ दरवेश जाग जाओ। यह चोर तुम्हारी गाय चुराने आया है। शोर सुनकर दरवेश तुरंत जाग गया। उसने अपना मंत्र पढ़ा और हाथ में डंडा उठा लिया। मंत्र की आवाज सुनकर राक्षस डर कर भाग गया और डंडा देखकर चोर भी भाग खड़ा हुआ। इस तरह दरवेश की जान भी बच गई और उसका माल भी सुरक्षित रहा। दरवेश मुस्कुरा कर बोला जब दो दुश्मन आपस में लड़ पड़ते हैं तो अक्सर फायदा तीसरे का ही होता है।
Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.
Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact