देखो दोस्तों, समुद्र में चलने वाले बड़े-बड़े जहाजों में लगा एंकर कोई मामूली लोहे का टुकड़ा नहीं होता। इसका वजन 10 टन से भी ज्यादा हो सकता है और हैरानी की बात यह है कि यही एंकर करीब 2 लाख टन वजनी जहाज को समुद्र के बीच एक ही जगह रोक देता है। असल में जब जहाज को रोकना होता है तो सबसे पहले उसके इंजन की स्पीड कम की जाती है। लेकिन सिर्फ इंजन बंद कर देने से जहाज नहीं रुकता क्योंकि समुद्र की लहरें और हवा उसे बहा सकती हैं। तभी काम आता है यह भारी एंकर। इसे कंट्रोल सिस्टम से धीरे-धीरे पानी में छोड़ा जाता है। एंकर के साथ कई मीटर लंबी और बेहद मजबूत स्टील चेन जुड़ी होती है जो इसे समुद्र की गहराई तक पहुंचा देती है। जैसे ही एंकर समुद्र के तल में धंसता है उसकी पकड़ और चैन का वजन मिलकर जहाज को स्थिर कर देते हैं।
Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.
Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact