अगर तुम्हें अभी भी लगता है कि यह दुनिया अच्छे लोगों के लिए बनी है तो इस वीडियो को देखने के बाद तुम गलत साबित होने वाले हो। तुम सबसे मेरा एक सवाल है। जिंदगी में सबसे ज्यादा दर्द किससे मिलता है? दुश्मन से नहीं। सबसे ज्यादा दर्द उसी से मिलता है जिसकी तुमने मदद की थी। जिसके लिए तुमने अपना सब कुछ छोड़ दिया था। और मजे की बात यह है कि वही इंसान बाद में तुम्हें इस्तेमाल करके छोड़ देता है। मैं साफ-साफ कहता हूं यह दुनिया अच्छे बनकर जीने वालों के लिए नहीं बनी। यह दुनिया है चालाक और स्मार्ट लोगों की। और अगर तुम भी अभी दूसरों की मदद करने वाले भ्रम में जी रहे हो तो माफ करना दोस्त। तुम्हारी बर्बादी तुमने खुद ने तय कर ली है। सच बताओ। आज तक लोगों की मदद करके और सबकी परवाह करके बदले में क्या मिला? धोखा, इस्तेमाल या फिर पीठ पीछे तुम्हारी ही बुराई। भाई, यह दुनिया एक जंगल है और जंगल में या तो शिकारी होते हैं या फिर शिकार। यहां कोई गुड बॉय या गुड गर्ल की वैल्यू नहीं है। यहां सिर्फ एक चीज चलती है और वो है ताकत। कभी दिमाग की, कभी हिम्मत की और कभी-कभी चालाकी की। तो सवाल है तुम क्या बनोगे शिकारी या फिर शिकार? पार्ट वन अच्छाई की असली कीमत। स्कूल में याद है जब तुमने अपना टिफिन किसी को दिया। क्या उसने तुम्हें थैंक यू भी बोला? और उसने कभी अपना टिफिन तुमको दिया? नहीं ना? इसके उल्टा उसने अपना टिफिन लाना ही बंद कर दिया। और तुम्हारे साथ ही तुम्हारा टिफिन शेयर करने लगा। और कॉलेज में याद है जब तुमने दोस्त का असाइनमेंट कंप्लीट किया। उसने बोला अरे भाई तू तो ग्रेट है। पर जब तुम्हें उसकी नीड थी वो दोस्त गायब था। तुमने हर जगह अपने दोस्तों की मदद की। लेकिन जब तुम्हें उनकी जरूरत होती है तो उनका फोन बिजी होता है या फिर वह स्विच ऑफ कर लेते हैं। बचपन से हम सबके दिमाग में यह डाला गया हमेशा सच बोलो। गुस्सा मत करो। दूसरों की मदद करो। सुनने में यह बातें बहुत ज्यादा अच्छी लगती है। लेकिन असल जिंदगी में यही बातें तुम्हें दूसरों के हाथ का खिलौना बना देती है। ऑफिस में भी वही हाल। तुम ओवरटाइम करते हो। दूसरों की मदद करते हो। अपने काम से तुम बॉस को इंप्रेस करने की कोशिश करते हो। लेकिन उस काम का क्रेडिट किसी और को मिल जाता है। उसका प्रमोशन कर दिया जाता है और तुम वहीं बैठे रहते हो। रिश्तेदार हर फंक्शन में तुमसे एक्सपेक्ट करते हैं कि सारा काम बस तुम ही संभालो। और जब तुम थक कर यह बोल दो कि सॉरी आज नहीं हो पाएगा। तो वही लोग तुम्हें सेल्फिश कहने लगते हैं। सच यह है कि यह अच्छाई सोसाइटी का कंट्रोल मैकेनिज्म है। जो लोग सवाल नहीं करते और अपनी खुशियों की कुर्बानी देते रहते हैं, वह अच्छे इंसान कहलाते हैं। लेकिन असलियत में वो बस अच्छे गुलाम होते हैं। यही सिस्टम है अच्छे लोग सिर्फ यूज़ होते हैं। पार्ट टू नाइस गाय सिंड्रोम। प्रॉब्लम यह है कि बचपन से हमारा ब्रेन वॉश किया गया और कहा गया गुस्सा मत करो। हमेशा शेयर करो। सबके लिए सैक्रिफाइस करो और रिजल्ट तुम्हारे अंदर का नाइस डाई एक्टिवेट हो गया। वो लड़का जो सबकी मदद करता है लेकिन खुद के लिए कभी खड़ा नहीं होता। रियलिटी में इस दुनिया में नाइस गाइस की वैल्यू जीरो है। लोग उन्हें फोर ग्रांटेड मानते हैं और जब काम निकल जाए तो सबसे पहले उन्हीं की छुट्टी होती है। उन्हीं को भुला दिया जाता है। इसीलिए अगली बार जब कोई बोले यार तू तो बहुत अच्छा है तो समझ जाना कि तू बस उनके काम का है। उनका दोस्त नहीं। पार्ट थ्री डार्क साइकोलॉजी लेसंस। लेसन वन सेल्फिश बनो। अब असली खेल शुरू होता है। सबसे पहला नियम सेल्फिश बनो। और हां, यह सुनकर तुम्हें बुरा लगेगा। लेकिन यही सच है। जब प्लेन में इमरजेंसी आती है तो ऑक्सीजन मास्क पहले खुद को पहनना सिखाया जाता है। क्यों? क्योंकि अगर तुम खुद ही नहीं बचोगे तो दूसरों को क्या खाक बचाओगे? तो जिंदगी में पहले खुद को बचाओ। अपना करियर, अपना पैसा, अपनी एनर्जी। बाकी सब बाद में। यह सबकी मदद करना, खुद भूखा रहना, यह नोबेलिटी नहीं, यह स्टूपिडिटी है। लेसन टू, बाउंड्रीज। अब दूसरा रूल, बाउंड्रीज बनाओ। एक एग्जांपल, तुम्हारा दोस्त हमेशा तुमसे पैसे उधार मांगता है। पहली बार तुमने दे भी दिए। दूसरी बार भी, तीसरी बार भी। अब वो मान चुका है कि भाई तो एटीएम है। तो, बाउंड्रीज़ क्या है? अगली बार साफ मना करो। हां उसको धक्का सा लगेगा। शायद वो बोले भाई तू तो बदल गया है। बट गेस व्हाट? वो इंसल्ट नहीं है। वो कॉम्प्लीमेंट है। इसका मतलब तुमने फाइनली नाइस गाय वाली बेड़ियों को तोड़ दिया। लेसन थ्री भावनाओं को हथियार बनाओ। कमजोरी नहीं। तीसरा नियम अपने इमोशंस को अपने खिलाफ इस्तेमाल मत होने दो। लोग तुम्हें गिल्ट में डालने की कोशिश करेंगे। यार तुम तो बदल गए हो। पहले जैसे नहीं रहे यार। यार तुम तो सेल्फिश हो गए हो भाई। असल में यह सब तुम्हें फिर से उसी पुराने ट्रैप में खींचने की कोशिशें हैं। डार्क साइकोलॉजी यही कहती है दूसरों की बातें तुम अपने दिल पर मत लो। किसी ने तारीफ की खुश हो जाओ लेकिन उड़ो मत। किसी ने बुराई की दुखी हो जाओ लेकिन टूटो मत। स्टेबल रहो न्यूट्रल रहो। और फिर वो करो जो तुम्हारे लिए सही है। लेसन फोर लोगों को वैसे देखो जैसे वो हैं। चौथा नियम लोगों की असलियत पहचानो। यह दुनिया वैसी नहीं है जैसी तुम देखना चाहते हो। यह वैसी है जैसी वो है। सेल्फिश, मैनपुलेटिव और अपॉर्चुनिस्टिक। एग्जांपल के लिए किसी ने तुमसे कहा तुम तो मेरे सच्चे दोस्त हो। लेकिन असल टेस्ट तब होगा जब तुम्हें रियल में उसकी हेल्प चाहिए होगी। और अगर वो गायब हो गया तो समझो वो कभी दोस्त था ही नहीं। डार्क साइकोलॉजी यही सिखाती है। लोगों की मीठी-मीठी बातों में मत फंसो। उनके एक्शंस देखो। कंसिस्टेंसी देखो। क्या उनके वर्ड्स और एक्शंस मैच करते हैं या नहीं? यही फर्क होता है असली और नकली इंसान में। लेसन फाइव, डर को तोड़ो। तुम्हें सबसे बड़ा डर किससे है? लोगों को खोने का, अकेले रह जाने का या फिर फेल होने का। यही डर तुम्हें कंट्रोल करता है। नाइस गाइस डर के गुलाम होते हैं और इवल माइंडसेट वाले लोग रिस्क लेते हैं। अगर फेल हुए तो सीखते हैं। अगर जीते तो आगे निकल जाते हैं। याद रखो डर के आगे ही जीत है। लेकिन डर से भागकर नहीं डर का गला दबाकर। असल में डर तुम्हारी सबसे बड़ी वीकनेस नहीं तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। जब तुम उस डर को फेस करते हो तो तुम अपने कंफर्ट ज़ोन की जंजीर को तोड़ देते हो। और एक बार जो इंसान कंफर्ट ज़ोन तोड़ देता है उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। सोचो दुनिया के सारे सक्सेसफुल शिकारी एक ही चीज में कॉमन थे। उन्होंने अपने डर से सीधे नजरें मिलाई थी। वो लोगों को खोने से नहीं डरे। इसीलिए उन्हें असली लॉयल्टी मिली। वह अकेला रह जाने से नहीं डरे। इसीलिए उनके पास असली पावर आई। वो फेल होने से नहीं डरे। इसीलिए उन्होंने वो रिजल्ट्स क्रिएट किए जो बाकी लोगों के सपने होते हैं। समझ लो अगर तुम्हें अपनी जिंदगी में नेक्स्ट लेवल जाना है तो तुम्हें अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोसाइटी के डर से ऊपर उठना ही पड़ेगा। और एक बार तुमने यह कर लिया तुम शिकार से सीधे शिकारी बन जाओगे। पार्ट फोर, गेम प्लान। तो अब तुम्हारा गेम प्लान क्या है? मैं बताता हूं। एकदम सिंपल है। सेल्फिश बनो बिना किसी गिल्ट के। बाउंड्रीज सेट करो बिना सॉरी बोले। इमोशंस को अपने हाथ में लो। दूसरों के हाथ में मत दो। रियलिटी को एक्सेप्ट करो। इल्ल्यूजन में मत जियो। और सबसे जरूरी डर को मार दो। जब तुम यह पांच रूल्स फॉलो करोगे, तुम सडनली देखोगे कि वही लोग जो तुम्हें फोर ग्रांटेड मानते थे, वही तुम्हारी रिस्पेक्ट करने लगेंगे। क्योंकि इस दुनिया में रिस्पेक्ट डिमांड करने से नहीं फोर्सफुली ली जाती है। तो अब सवाल यह है क्या तुम अब भी वो नाइस गाय बने रहोगे जो सबके लिए खुद को कुर्बान करता है या वो इंसान जो स्मार्टली अपनी जिंदगी अपने कंट्रोल में रखता है। अगर सच में अंदर वो आग है तो नीचे कमेंट करो। मेरा पहला इविल स्टेप यह होगा। और अगर यह डार्क सच तुम्हें समझ आया तो तुम्हें पता है कि तुम्हें क्या करना है। इस वीडियो को शेयर करना है, लाइक करना है और अगर कुछ ज्यादा ही अच्छा लगा तो चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हो। थैंक यू सो मच फॉर वाचिंग दिस वीडियो। टेक केयर। लव यू ऑल।
Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.
Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact
Browse transcripts generated by our community



















