Kissa Hussain Mansuri ka ❤️ Dua ke Haqdaar #hussainmansuri #storyofindia #ipl2026 #cricket

Kissa India ka 🇮🇳232 words

Full Transcript

इस बंदे को करोड़ों लोग हर दिन दिल से दुआ देते हैं। यह ना कोई क्रिकेटर है, ना सेलिब्रिटी, ना कोई पॉलिटिशियन, ना कोई सुपरस्टार। फिर भी इनको दुनिया भर में 20 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आखिर कौन है हुसैन मंसूरी? और क्यों लोग इन्हें इतना प्यार देते हैं? सोचो आज के टाइम पर जहां लोग फेक लाइफ स्टाइल दिखाते हैं वहां एक बंदा आता है जो बिल्कुल रियल है ना जात देखता है ना रिलीजन ना पूछता है तुम कौन हो इनको सिर्फ एक ही चीज मैटर करता है इंसानियत ये सच्चे दिल से खुशियां बांटते हैं दिल को छू जाते हैं इंसान छोड़ो जानवरों के लिए भी इनके दिल में उतना ही प्यार है, इज्जत है। दिल से सहारा देते हैं। स्ट्रीट वेंडर को उठाते हैं। छोटे दुकानदारों को संभालते हैं। मजबूरों का सहारा बनते हैं। गिरते हुए लोगों को हाथ देते हैं। और जब इलाज के पैसे नहीं होते, यह बंदा खुद आगे आता है और जिंदगियों को बचाने का कोशिश करता है। हजारों जिंदगी में रोशनी बन के आया है। आप इन्हें जानते हो, तो इनके फैन होंगे। नहीं जानते हो, तो जान लो, फैन बन जाओगे। इनके हर वीडियो में सुकून मिलता है, तसल्ली मिलता है, अपनापन मिलता है। फॉलोअर्स तो बहुत सारे लोगों को होंगे पर दुआ सिर्फ कुछ लोगों को मिलता है। दिल से दुआ है आपको हुसैन मंसूरी साहब फिर मिलेंगे।

Need a transcript for another video?

Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.

Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact

Kissa Hussain Mansuri ka ❤️ Dua ke Haqdaar #hussainmansur...