कहानी की शुरुआत होती है Amazon की एक प्राचीन कहानी से जिसके मुताबिक जंगल के अंदर एक जादुई पेड़ मौजूद था जिसे टियर्स ऑफ द मून कहा जाता था। कहते थे कि उसके फूल की सिर्फ एक पंखुड़ी किसी भी जख्म को भर सकती थी और किसी भी श्राप को मिटा सकती थी। सदियों से कई लोग उस पेड़ की तलाश में निकले थे। लेकिन उनमें सबसे मशहूर था स्पैनिश योद्धा सैम। वो हर हाल में उस जादुई शक्ति को पाना चाहता था। फिर सैम और उसके आदमियों ने अमेज़ॉन के खतरनाक जंगल का सामना किया। लेकिन कुछ समय बाद जंगल के असली रक्षकों ने उसे ढूंढ लिया और उसकी जान बचा ली। जैसे ही सैम ठीक हुआ तो उसने उनसे एरो हेड मांग लिया जो उस जादुई पेड़ तक पहुंचने की चाबी माना जाता था। लेकिन रक्षकों ने इसके लिए साफ मना कर दिया। इसलिए सैम ने उन पर हमला कर दिया। मगर उसकी इस गलती की कीमत उसे बहुत महंगी पड़ी। सैम और उसके साथियों को एक श्राप मिल गया कि आज के बाद वह अमेज़ॉन नदी के इलाके से कभी बाहर नहीं जा पाएंगे। फिर कहानी प्रेजेंट में आ गई जहां बिल नाम का आदमी कुछ लोगों के सामने इसी कहानी के बारे में बात कर रहा था। उसने नक्शे पर उस पेड़ की पॉसिबल लोकेशन दिखाते हुए समझाया कि अगर उन्हें एरो हेड मिल जाए तो वह एक खोज अभियान शुरू करके टियर्स ऑफ द मून को ढूंढ सकते थे। लेकिन असल में यह पूरा भाषण उसकी बहन लिली ने लिखा था और वह ऊपर छुपकर खड़ी हर लाइन उसके साथ बोल रही थी। कुछ देर बाद लिली को समझ आ गया कि उसका भाई सोसाइटी को एरो हेड देने के लिए राजी नहीं करा पाएगा। इसलिए उसने खुद ही मामला संभालने का फैसला कर लिया। जब बिल सबका ध्यान भटकाने लगा तब लिली चुपके से सोसाइटी के कॉरिडोर्स में घुस गई। उसके हाथ में एक नक्शा था जो उसे आर्टिफेक्ट्स के कमरे तक ले जाने वाला था। मगर रास्ते में उसकी टक्कर प्रिंस पार्क से हो गई। पार्क् लगा कि वह बस किसी असिस्टेंट का कमरा ढूंढ रही थी। इसलिए उसने बिना शक किए उसे जाने दिया। अब लिली सीधे आर्टिफेक्ट्स कमरे में घुस गई। फिर उसने अपने कपड़े बदलकर लड़कों वाले कपड़े पहन लिए ताकि किसी का ध्यान उस पर ना जाए। कुछ देर बाद उसे वह क्रेट मिल गया जिसमें एरो हेड रखा हुआ था। जैसे ही उसने क्रेट खोला तो उसने तुरंत एरो हेड चुरा लिया। लेकिन उसी वक्त अचानक एक सोसाइटी मेंबर प्रिंस पार्क को भी उस कमरे में ले आया। पता चला कि पार्क भी उसी एरो हेड की तलाश में था और जैसे ही उन्होंने क्रेट खोल कर देखा तो एरो हेड गायब था। तभी अचानक पार्क् नजर लिली पर पड़ी जो वहां से भागने की कोशिश कर रही थी। प्रिंस पार्क ने तुरंत अपने आदमियों को लिली को पकड़ने का हुक्म दिया। लेकिन लिली इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं थी। उसने अपनी चालाकी और फुर्ती का इस्तेमाल करते हुए एक-एक करके सबको चकमा दे दिया। लेकिन आखिर में उसका सामना खुद पार्क से हुआ और उसने लिली को रोक लिया और अगले ही पल लिली लाइब्रेरी की खिड़की से बाहर जा गिरी। लेकिन खुशकिस्मती से उसने वहां मौजूद एक सीढ़ी को पकड़ लिया। पर फिर पार्क ने सीढ़ी पर लगी रस्सी खोल दी जिससे वह और ज्यादा दूर झूल गई। तब पार्क ने उससे कहा कि अगर उसे मदद चाहिए तो एरो हेड उसके हवाले कर दे। फिर लिली ने बिना कुछ कहे उसकी तरफ बॉक्स फेंक दिया और खुद सीधे उस बस में कूद गई जो उसके भाई बिल ने ऐन मौके पर उसके लिए रोकी थी। फिर पार्क ने तुरंत बॉक्स खोला। लेकिन यह क्या? अंदर एरो हेड था ही नहीं। यह देखकर सोसाइटी का एक मेंबर उससे माफी मांगने लगा। लेकिन जैसे ही पार्क को पता चला कि लिली कौन थी? उसने गुस्से में आकर सबको मार डाला। फिर कुछ समय बाद हम देखते हैं कि लिली और बिल अमेज़ॉन जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका मकसद उस जादुई पेड़ यानी टियर्स ऑफ द मून को ढूंढना था। उन्हें पूरा यकीन था कि उस जादुई पेड़ की मदद से दुनिया की कई जानलेवा बीमारियों का इलाज मिल सकता था। उन्होंने अपना पूरा रूट प्लान कर लिया था। अब सिर्फ एक चीज की कमी थी। उन्हें एक ऐसे बोट के कैप्टन की जरूरत थी जो उन्हें अमेज़ॉन नदी के अंदर तक ले जा सके। इसके बाद हम Amazon जंगल को देखते हैं। जहां एक पुरानी और काफी खतरनाक दिखने वाली बोट पर कुछ इंग्लिश टूरिस्ट्स क्रूज़ का मजा ले रहे थे। इस बोट का कैप्टन यानी स्किपर था फ्रैंक। एक ऐसा आदमी जो लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाने में माहिर था। उसने अपने पूरे क्रूज बिजनेस को एक ही आईडिया पर खड़ा किया था कि Amazon की हर चीज इंसान को मार सकती थी। इसी डर का फायदा उठाकर वह टूरिस्ट से ज्यादा पैसे वसूल करता था। वह तरह-तरह के नाटक और ट्रिक्स करता ताकि सबको लगे कि वह किसी जानलेवा एडवेंचर का हिस्सा बने हुए थे। यहां तक कि उसने एक लोकल ट्राइब को भी पैसे दे रखे थे ताकि वह उसके झूठ में साथ दे। दूसरी तरफ लिली और बिल भी Amazon के किनारे बसी एक छोटी सी बस्ती में पहुंच गए थे। जहां फ्रैंक अपना पूरा काम चला रहा था। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि प्रिंस पार्क के आदमी भी उनका पीछा कर रहे थे। खैर लिली अपने मिशन को लेकर बेहद उत्साहित थी और जैसे ही वह पहुंची तो तुरंत स्किपर की तलाश में निकल पड़ी। उसकी नजर रॉय नाम के आदमी पर थी जो डॉग पर मौजूद ज्यादातर बोट्स का मालिक लग रहा था। उधर हम देखते हैं कि रॉय सीधे फ्रैंक के पास गया जो अभी-अभी अपनी बोट लेकर वापस आया था। रॉय ने उससे अपना उधार चुकाने को कहा। लेकिन फ्रैंक के पास पूरे पैसे नहीं थे। इसलिए रॉय ने उसकी बोट का इंजन निकाल लिया और लॉक करके रख दिया। उसने साफ कह दिया कि इंजन तभी वापस मिलेगा जब पूरा कर्जा चुकाया जाएगा। फिर कुछ देर बाद लिली और बिल अलग-अलग होकर रॉय को ढूंढने लगे और इसी दौरान लिली रॉय के ऑफिस के सामने पहुंच गई। जहां उसकी मुलाकात रॉय की जगह फ्रैंक से हो गई। असल में फ्रैंक रॉय के ऑफिस में चोरी छुपे घुसा हुआ था। उसका मकसद सिर्फ एक था। अपनी बोट का इंजन वापस लेने के लिए चाबी चुराना। लेकिन जब लिली वहां पहुंची तो उसने तुरंत खुद को रॉय बता दिया ताकि उस पर कोई शक ना हो। फिर लिली ने बताया कि उसे Amazon नदी के अंदर एक खास जगह तक जाना था और वह इस काम के लिए अच्छे खासे पैसे देने को तैयार थी। पैसे का नाम सुनते ही फ्रैंक ने दरवाजा खोल दिया। लिली सीधे अंदर घुस गई और बिना वक्त गवाए उसे नक्शा दिखाकर बताने लगी कि उसे कहां पहुंचना था। वहीं फ्रैंक अब भी रॉय बनने का नाटक कर रहा था। उसने कहा कि जहां लिली जाना चाहती थी, वह जगह बेहद खतरनाक है। खैर, फिर उसने पूछा कि यह नक्शा उसे मिला कहां से? तब लिली ने बात को टालते हुए कहा कि यह बहुत ही पुराना और सटीक नक्शा है। साथ ही यह उसके पिता की आखिरी निशानी है जो बचपन से उसे टियर्स ऑफ द मून की कहानियां सुनाया करते थे। यह सुनकर फ्रैंक हंस पड़ा और उसने मजाक में लिली को किसी और एडवेंचर पर जाने की सलाह दे दी। तभी लिली की नजर उस बॉक्स पर पड़ी जिसे फ्रैंक खोलने की कोशिश कर रहा था। उसने तुरंत समझ लिया कि फ्रैंक उसकी चाबी चुराना चाहता था। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि उसने खुद ही बॉक्स खोल दिया। बस यही बात फ्रैंक को पसंद आ गई और उसने यह काम लेने का फैसला कर लिया। फिर वह लिली को डील फाइनल करने के लिए एक रेस्टोरेंट में ले गया। वह दोनों सफर की कीमत पर बहस कर ही रहे थे कि तभी बिल असली रॉय को लेकर वहां आ पहुंचा। लिली को तुरंत समझ आ गया कि फ्रैंक ने उसे बेवकूफ बनाया था। वो उससे अलविदा कहकर जाने लगी। लेकिन जाते-जाते फ्रैंक की नजर उस एरो हेड पर पड़ी जो लिली ने अपने गले में पहना हुआ था। एरो हेड देखते ही उसकी दिलचस्पी और बढ़ गई। अब वह हर हाल में लिली का गाइड बनना चाहता था। इसलिए वह लगातार अपनी फीस कम करता गया और कहता रहा कि उससे बेहतर कोई भी उसे उस जगह तक नहीं ले जा सकता। लेकिन उसी वक्त रेस्टोरेंट में अचानक एक Jaguar घुस आया। उसे देखते ही रॉय डर कर छुप गया जबकि फ्रैंक लिली और बिल के सामने खड़ा हो गया। कुछ देर तक उसकी Jaguar के साथ बढ़िया लड़ाई चली और फिर उसने मीट का एक टुकड़ा बाहर फेंक कर जैगवार को भगा दिया। जैग से निपटने का फ्रैंक का अंदाज देखकर लिली का भरोसा उस पर जम गया और उसने उसी वक्त उसे अपने गाइड के तौर पर रख लिया। फिर कुछ समय बाद फ्रैंक डॉग पर उन दोनों को लेने पहुंच गया। लेकिन मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई थी। असल में प्रिंस पार्क के लिए काम करने वाले कुछ लोकल लोगों ने लिली को अगवा कर लिया। उधर फ्रैंक और बिल रॉय के आदमियों से बचने के लिए बोट लेकर निकल पड़े। खुशकिस्मती से लिली ने भी ज्यादा देर नहीं लगाई। उसने डॉग के आसपास जबरदस्त दौड़भा और चालाकी दिखाते हुए अपने किडनैपर्स से छुटकारा पा लिया और आखिरकार फ्रैंक और बिल ने उसे बोट पर चढ़ा लिया। फिर जैसे ही तीनों वहां से दूर निकलने लगे तो पार्क् खबर मिल गई कि लिली उसके हाथ से निकल चुकी थी। यह सुनते ही उसने अपने आदमियों को सबमरीन ऊपर लाने का हुक्म दिया। वह किसी भी कीमत पर टियर्स ऑफ द मून तक पहुंचना चाहता था। क्योंकि उसका मानना था कि उसकी शक्ति जर्मनी को वर्ल्ड वॉर वन जीतने में मदद कर सकती थी। अब सबसे पहले पार्क ने उनकी बोट पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। लेकिन जब उससे कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने सीधे उन पर टॉर्पिडो दाग दिया। ऐसा लग रहा था कि अब तो सैम और उसके साथियों का बचना नामुमकिन है। लेकिन आखिरी पल पर फ्रैंक ने अपनी बोट को इतनी चालाकी से मोड़ दिया कि टॉर्पिडो उन्हें छू भी नहीं पाया। लेकिन इसी दौरान अचानक सबमरीन का प्रोपेलर एक मोटी रस्सी में उलझ गया और अगले ही पल पूरी सबमरीन डॉग की तरफ घिसटती चली गई। इसका टकराव इतना जबरदस्त था कि रॉय की लगभग सारी बोट्स तबाह हो गई। अब फ्रैंक लिली और बिल आखिरकार टियर्स ऑफ द मून की तलाश में निकल चुके थे। सफर के दौरान बिल तपती गर्मी से काफी परेशान रहता था। लेकिन लिली Amazon के हर पल का मजा ले रही थी। नदी के आसपास नजर आने वाला हर अजीब जानवर उसे उत्साहित कर देता। वो अपने कैमरा से लगातार वीडियोस बनाती रहती थी। यहां तक कि फ्रैंक भी उसकी रिकॉर्डिंग का हिस्सा बन गया। फ्रैंक को कैमरा काफी दिलचस्प लगा इसलिए उसने भी उसे चलाकर देखना शुरू कर दिया और इसी बीच दोनों के दरमियान एक हल्की सी केमिस्ट्री भी नजर आने लगी। लेकिन अचानक लिली के दिमाग में एक आईडिया आया। उसने फ्रैंक से कहा कि वह बोट को एक नए रूट पर ले जाए। यह रास्ता ज्यादा खतरनाक था, लेकिन सफर को काफी छोटा कर सकता था। फ्रैंक को यह आईडिया बिल्कुल पसंद नहीं आया। उसने लिली को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने मजबूरी में उसकी बात मान ली। फिर रात होते ही फ्रैंक ने बोट को किनारे लगा दिया ताकि एंजन कुछ देर आराम कर सके। इधर बिल सोने चला गया जबकि फ्रैंक और लिली डेक पर बैठकर बातें करने लगे। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को बेहतर समझने लगे। लेकिन तभी बिल के साथ एक अजीब हादसा हो गया। उसका सामना जैगवार सैली से हो गया जो सीधे डेक तक पहुंच गई। बिल डर के मारे जम सा गया। लेकिन फ्रैंक ने आराम से सैली को आवाज लगाई और अगले ही पल वह बिल का चेहरा चाटने लगी। तब लिली को पता चला कि सैली असल में फ्रैंक की ही पेट जैगवार थी। यह जानकर वह काफी नाराज हो गई। उसे लगा फ्रैंक ने उसे बेवकूफ बनाया था और जो थोड़ा बहुत भरोसा उसने फ्रैंक पर किया था वह भी टूट गया। वहीं दूसरी तरफ पार्क् भी अपना रास्ता बदल लिया था। उसका इरादा सैम और उसके श्रापित साथियों को ढूंढने का था क्योंकि उसे लगता था कि वही लोग उसे जादुई पेड़ तक पहुंचने में मदद कर सकते थे। फिर कुछ समय बाद वह उस जगह पहुंच गया जहां सदियों पहले सैम और उसके आदमियों को कैद किया गया था। वहां पार्क सैम के पत्थर बने शरीर के पास गया और उस पर नदी का थोड़ा सा पानी गिरा दिया। अगले ही पल उसके शरीर से दो सांप बाहर निकले। पता चला कि वह सांप सैम का ही हिस्सा थे। उनके जरिए सैम ने पार्क से बात की। फिर दोनों ने एक सौदा किया। पार्क एरोहेड ढूंढने में मदद करेगा और बदले में सैम उसे टियर्स ऑफ द मून तक ले जाएगा। इसके बाद सांप ने इस सौदे की कसम खाई और फिर पार्क ने सैम और उसके साथियों को उनकी कैद से आजाद कर दिया। इधर अगली सुबह फ्रैंक और उसके साथी आखिरकार Amazon के खतरनाक बहाव तक पहुंच गए थे। जैसे ही वह खतरनाक पानी के बीच आगे बढ़े फ्रैंक ने किसी तरह बोट को संभाले रखा। डर के बावजूद लिली जिद करती रही कि वह इसी रास्ते पर आगे बढ़े। बीच सफर में उनकी बोट लगभग एक खतरनाक ढलान से नीचे गिरने वाली थी। यह देखकर सबकी सांसे थम गई। लेकिन फ्रैंक ने वक्त रहते बोट को संभाल लिया और उसे शांत पानी की तरफ ले आया। जिसके बाद उन सबकी जान में जान आई। खैर कुछ देर बाद फ्रैंक और बिल इंजन के लिए लकड़ी इकट्ठी करने लगे। तब बिल ने बताया कि वह लिली के साथ इस मिशन पर क्यों आया था। जबकि वह उसकी तरह एडवेंचरस बिल्कुल नहीं था। असल में जब उसे एहसास हुआ कि वो गे था तब पूरे परिवार में सिर्फ लिली ही उसके साथ खड़ी रही थी और इसी वजह से वो उसके लिए कहीं भी जाने को तैयार था। उधर लिली चुपके से फ्रैंक के कैबिन में घुस गई और वहां उसे एक हैरान कर देने वाली चीज मिली। जब फ्रैंक वापस बोट पर आया तो लिली ने उससे कैबिन में मिले मैप्स और डॉक्यूमेंट्स के बारे में सवाल किया। उसे लगा कि फ्रैंक भी उसी पेड़ की तलाश में था। फ्रैंक ने कहा कि हां किसी जमाने में ऐसा था लेकिन बहुत पहले उसने बताया कि Amazon आने की उसकी वजह भी वहीं थी। वह भी उस जादुई ताकत की तलाश में आया था। लेकिन उसे कभी ढूंढ नहीं पाया। लेकिन तभी अचानक फ्रैंक की किराए पर रखी हुई ट्राइब ने उन पर हमला कर दिया। कुछ देर तक वह लोग लिली और बिल के सामने यह नाटक चलाते रहे। फ्रैंक ट्रांसलेटर बनकर लिली और ट्राइब के चीफ के बीच बात करवाता रहा। लेकिन जब लिली ने बात कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ा दी तो चीफ ने पूरा नाटक खत्म करने का फैसला कर लिया। कुछ समय बाद लिली ने चीफ से एरो हेड पर बने निशानों का मतलब पूछा। चीफ ने बताया कि जो भी टियर्स ऑफ द मून की तलाश में निकलेगा उसे पानी को पत्थर में बदलना होगा और एक टूटे हुए दिल को जोड़ना होगा। उसने यह भी बताया कि उस पेड़ पर खास फूल सिर्फ रेयर क्राइंग मून के दौरान खिलता था और उनके मुताबिक वह पल दो दिन बाद आने वाला है। चीफ ने कहा कि पेड़ तक पहुंचने के लिए उसे ऐसे सांप का पीछा करना होगा जो अपनी ही पूंछ को काट रहा हो। यह सुनते ही लिली को याद आया कि उसने वही निशान मैप में देखा था। उसने तुरंत मैप देखा और उस सिंबल को वहां ढूंढ निकाला। अब लिली को लगा कि वह फ्रैंक के बिना बस एक नाव में बैठकर वहां तक पहुंच सकती है। इसलिए उसने फ्रैंक को उसका बाकी बचा हुआ पैसा दे दिया। मगर उस रात गांव पर अचानक श्रापित लोगों यानी कॉन्क्वस्टाडर्स ने हमला कर दिया। उनका सिर्फ एक मकसद था एरोहेड हासिल करना। फ्रैंक बिल और लिली तीन अलग-अलग कॉन्क्वस्टेडर्स का सामना करने लगे। मगर लड़ाई के दौरान उनमें से एक ने लिली के गले से एरो हेड छीन लिया और उसे सैम तक पहुंचा दिया। एरो हेड मिलते ही सैम वहां से भागने लगा। लेकिन फ्रैंक ने उसका रास्ता रोक लिया और दोनों के बीच उस आर्टिफेक्ट को लेकर जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई। मगर इसी बीच सैम ने फ्रैंक को चाकू मार दिया। लेकिन पेड़ों के बीच से नीचे गिरने से पहले फ्रैंक ने एरोहेड वापस छीन लिया और उसे लिली की तरफ उछाल दिया। उधर चीफ ने लिली और बिल की जान बचा ली और दोनों को सुरक्षित नीचे ले आई। फिर उसने लिली से कहा कि वह नदी की नजर से दूर भाग जाए क्योंकि कॉन्क्व्विस्टोर्स नदी के पार नहीं जा सकते थे। लिली भागने लगी लेकिन सैम के सांप उस तक पहुंच गए और उसे जकड़ लिया। सैम कुछ कर पाता उससे पहले ही जंगल ने उसे और उसके साथियों को घसीट कर वापस नदी की तरफ खींच लिया। जब कॉन्क्वेस्टडोर्स ने खुद को संभाला तब उन्हें समझ आ गया कि लिली तक पहुंचने के लिए अब उन्हें पार्क की मदद चाहिए थी। तब सैम के एक साथी ने अपनी मधुमक्खियां पार्क के पास भेज दी ताकि उसे उनकी हालत की खबर मिल सके। फिर अगली सुबह लिली ने फ्रैंक को देखा और उसे लगा कि वह बिल्कुल ठीक-ठाक था। लेकिन जब चीफ और बिल वहां पहुंचे तब उनकी नजर फ्रैंक की पीठ में घुसे हुए चाकू पर पड़ी। अब फ्रैंक के पास सच बताने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। उसने कबूल किया कि वह भी कभी सैम के कॉन्क्व्विस्टर्स में से एक था। लेकिन वह और कुछ समझा पाता। उससे पहले लिली को उसके शरीर से चाकू निकालना पड़ा। मगर हैरानी की बात यह थी कि चाकू निकालने के बाद भी फ्रैंक को जरा सा नुकसान नहीं हुआ। यह देखकर बिल वहीं बेहोश हो गया। खैर कुछ देर बाद लिली ने उसे होश में लाकर अलविदा कहा। उसने बताया कि सफर का बाकी हिस्सा वह सिर्फ फ्रैंक के साथ तय करेगी। उधर श्रापित कॉन्क्व्विस्टाडर्स की मधुमक्खियां पार्क की सबमरीन तक पहुंच गई थी। पार्क ने उन्हें अंदर बुलाया। उनमें से एक मधुमक्खी ने मैप पर एरोहेड की लोकेशन दिखाई। फिर दोनों के बीच पूरी बातचीत हुई जिसे देखकर पार्क के साथी भी हैरान रह गए। इधर सफर के दौरान फ्रैंक और लिली उसकी पिछली 400 सालों की जिंदगी के बारे में बात करने लगे। फ्रैंक ने बताया कि वह सैम का सबसे करीबी दोस्त था। इसी वजह से वह उसके साथ टियर्स ऑफ द मून की तलाश में Amazon आया था। क्योंकि सैम अपनी बेटी को मौत के मुंह से बचाना चाहता था। फ्रैंक सैम के लिए नक्शे बनाता था। और नदी का वह मैप जो लिली इस्तेमाल कर रही थी, वह भी फ्रैंक ने ही बनाया था। फ्रैंक ने सैम के साथ जंगल की गहराइयों तक सफर किया था ताकि टियर्स ऑफ द मून का जादुई फूल ढूंढ सके। लेकिन जब उसने देखा कि जिस ट्राइब ने उनकी जान बचाई थी सैम उनके साथ क्या करने को तैयार था तब उसे समझ आ गया कि वह इसका हिस्सा नहीं बन सकता। फ्रैंक ने सैम को चीफ की बेटी की जान लेने से रोक दिया। इसी दौरान वह लड़की एरोहेड लेकर भाग निकली और अपनी आखिरी सांस लेते हुए चीफ ने सैम और उसके साथियों को श्राप दे दिया। इस तरह साल बीतने लगे और फ्रैंक और सैम बार-बार एक दूसरे से टकराते रहे। आखिरकार फ्रैंक ने सैम और उसके आदमियों को एक गुफा में कैद कर दिया। जहां से जंगल उन्हें वापस नदी तक नहीं ले जा सकता था। अगले 300 सालों तक जंगल ने उनके शरीरों को तोड़ मरोड़ दिया और धीरे-धीरे उन्हें डरावने राक्षसों में बदल दिया। लिली यह सब ध्यान से सुनती रही। फिर उसने फ्रैंक से पूछा कि उसने पिछले 300 साल कैसे गुजारे। फ्रैंक ने बताया कि उसने वही शहर बसाया था जहां लिली उसे मिली थी। इन सालों में उसने कई दोस्त बनाए और उन्हें खोया भी। बाद में उसने टियर्स ऑफ द मून की तलाश शुरू की। उसने अपनी बोट बनाई और पूरी नदी छान मारी लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। आखिर में थक हार कर उसने तलाश छोड़ दी और वह टूरिस्ट गाइड बन गया। अपनी इस बेहद लंबी जिंदगी में उसने काफी सारी बड़ी बिल्लियों को भी पाला। उधर प्रिंस पार्क अपनी सबमरीन में बिल तक पहुंच गया। उसने बिल को पकड़ लिया और उसे मजबूर किया कि वह टियर्स ऑफ द मून की लोकेशन बता दे। मजबूरी में बिल ने मैप पर जगह दिखा दी। इसके तुरंत बाद पार्क ने कॉन्क्व्विस्टाडोरस की मधुमक्खियों को मार डाला ताकि वह यह जानकारी सैम तक ना पहुंचा सके। इधर फ्रैंक और लिली भी उसी जगह की तरफ बढ़ रहे थे। सफर के दौरान फ्रैंक ने लिली को बताया कि जब उसे टियर्स ऑफ द मून का फूल मिल जाएगा तब वह क्या करेगा? उसने कहा कि उसके पास दो रास्ते होंगे और वह वहीं रास्ता चुनेगा जो आखिरकार उसे सुकून दे सके। अगले दिन वह नदी के एक ऐसे हिस्से तक पहुंच गए जहां आगे बढ़ने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। लिली को लगा कि शायद वही वह जगह थी जिसका जिक्र एरोहेड में था जहां पानी पत्थर में बदल जाता था। तब फ्रैंक नदी में छलांग लगाकर नीचे गया। वहां उसे एक प्राचीन चेंबर मिला जहां एक लीवर लगा हुआ था। लेकिन वापस आकर उसने लिली को बताया कि उसे ही अंदर जाकर लीवर खोलना पड़ेगा क्योंकि वह खुद उस जगह में फिट नहीं हो सकता था। यह सुनते ही लिली घबरा गई क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था। लेकिन आखिरकार फ्रैंक ने उसे मना लिया कि उनके पास और कोई रास्ता नहीं था और फिर दोनों साथ में पानी के अंदर उतर गए। अब जैसे ही लिली चेंबर के अंदर पहुंची, उसने लीवर दबा दिया। लेकिन लीवर दबाते ही दरवाजा बंद हो गया। यह देखकर लिली बुरी तरह घबरा गई। तब फ्रैंक ने उसे किस करके थोड़ी सी हवा दी ताकि वह सांस ले सके। फिर लिली ने किसी तरह उस प्राचीन लीवर को पूरी तरह नीचे कर दिया। उधर फ्रैंक पर पेरानस का झुंड टूट पड़ा। धीरे-धीरे वहां का सारा पानी निकलने लगा। लेकिन जब तक पानी पूरी तरह नहीं निकलता लिली के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं। फिर जब फ्रैंक आखिरकार उस तक पहुंचा तो उसे लगा कि लिली डूब चुकी थी। लेकिन अगले ही पल लिली की आंखें खुल गई और उसने फ्रैंक को थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने उसे वहां अकेला छोड़ दिया था। खैर कपड़े बदलते वक्त दोनों को एहसास हुआ कि उन्होंने आखिरकार पेड़ की असली लोकेशन ढूंढ निकाली थी। लेकिन तभी एक और बड़ी मुश्किल सामने आ गई। जैसे ही वहां का बाकी पानी भी निकल गया, उन्होंने देखा कि पार्क भी वहां मौजूद था और उसने बिल को अपना कैदी बना रखा था। मामला और भी खराब तब हुआ जब कॉन्क्वेस्टाडोर्स की एक मधुमक्खी जो चुपके से उनका पीछा कर रही थी, वापस जाकर श्रापित कॉन्क्वस्टाडोरस को भी लोकेशन बताई। तभी पार्क ने लिली से एरो हेड छीन लिया। फिर उसने फ्रैंक को मजबूर किया कि वह अपनी स्टीम बोट से सबको उस गुफा के अंदर ले चले जहां वह जादुई पेड़ मौजूद था। मगर जब वह पेड़ तक पहुंचे तो वह सदियों से मरा हुआ लग रहा था। तब पार्क ने लिली से कहा कि वह पेड़ पर फूल खिलाए क्योंकि यह करना कैसे है यह बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन लिली ने मना कर दिया। फिर फ्रैंक ने कहा कि वह यह काम करेगा लेकिन बदले में उसे फूल की एक पंखुड़ी चाहिए होगी। अब पार्क इस बात पर मान गया। लेकिन उसने बिल को अपने पास ही बंधक बनाए रखा। फिर फ्रैंक ने पार्क से एरो हेड लिया और आगे बढ़ने का रास्ता ढूंढने लगा। जब वह तुरंत कामयाब नहीं हुआ तो पार्क ने लिली को भी उसकी मदद करने पर मजबूर कर दिया। फिर दोनों ने मिलकर पहेली सुलझानी शुरू की और तब उन्हें पता चला कि एरो हेड असल में एरो हेड था ही नहीं। दरअसल वह एक दिल था। निशानों के मुताबिक उन्होंने उसे तोड़ दिया और उसके अंदर से एक जादुई टुकड़ा निकाला। फिर उस टुकड़े को पत्थर के एक हिस्से पर रखा गया और जुड़े हुए दिल को दूसरी तरफ जैसे ही यह हुआ, पेड़ की जादुई ताकत सामने आने लगी। चांदनी की रोशनी में वह पेड़ धीरे-धीरे खिलने लगा और कुछ ही पलों में वह पूरी तरह फूलों से भर गया। लेकिन पेड़ के खिलते ही लिली ने फ्रैंक को गोली मार दी। गोली लगते ही फ्रैंक गुफा की गहराई में जा गिरा। उधर पार्क ने तुरंत अपने आदमियों को हुक्म दिया कि क्राइंग मून के खत्म होने से पहले सारी पंखुड़ियां तोड़ ली जाए। इसी बीच फ्रैंक ने पार्क के आदमियों से बिल को बचा लिया। फिर सैली की मदद से दोनों ने मिलकर स्टीम बोट पर दोबारा कब्जा कर लिया। फिर लिली पेड़ पर चढ़ गई ताकि एक पंखुड़ी हासिल कर सके। लेकिन क्राइंग मून के खत्म होने से पहले उसे तोड़ने के लिए उसे बहुत तेजी से दौड़ना पड़ा। आखिरकार उसने टियर ऑफ द मून की एक पंखुड़ी तोड़ ली। लेकिन उस पल वह पेड़ से नीचे गिर गई और वहां प्रिंस पार्क पहले से मौजूद था। उसने एक बार फिर लिली को धमकाया और कहा कि पंखुड़ी मेरे हवाले कर दो वरना तुम्हें और तुम्हारे भाई को कोई नहीं बचा पाएगा। तभी अचानक पूरा पेड़ टूटने लगा। अपनी जान बचाने के लिए लिली ने पंखुड़ी छोड़ दी और पार्क को पकड़ लिया। वहीं दूसरी तरफ फ्रैंक ने गिरती हुई पंखुड़ी को पकड़ लिया। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी। तभी श्रापित कन्क्व्विस्टाडर्स भी पेड़ तक पहुंच गए और उन्होंने पार्क को मार डाला। उसके बाद वह लिली के पीछे पड़ गए। लेकिन फ्रैंक ने पंखुड़ी दिखाकर उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और उन्हें अपने पीछे आने पर मजबूर कर दिया। फ्रैंक ने बिल को सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया और सैली को उसके साथ रुकने का हुक्म दिया ताकि वह बिल और लिली दोनों की हिफाजत कर सके। फिर लिली पेड़ से नीचे अपने भाई के पास आ गई और दोनों ने देखा कि फ्रैंक अपनी बोट को सीधे उस प्राचीन स्मारक की तरफ ले जा रहा था। कॉन्क्व्विस्टाडोर्स पंखुड़ी हासिल करने के लिए फ्रैंक से लड़ने लगे। लेकिन फ्रैंक ने एक-एक करके सबका सामना किया और उन्हें रोकता रहा। आखिर में उसका सामना सैम से हुआ। सैम ने एक बार फिर उससे पंखुड़ी मांगी लेकिन तब पता चला कि असली पंखुड़ी तो बिल के पास थी ताकि वह उसे लिली को दे सके। अगले ही पल बोट जाकर उस प्राचीन स्मारक से टकरा गई और इस टक्कर की वजह से नदी का पानी गुफा के अंदर आना बंद हो गया। जंगल ने तुरंत कॉन्किस्टडोर्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया और क्योंकि अब वह नदी तक नहीं पहुंच सकते थे। जंगल ने फ्रैंक समेत सभी कॉन्क्वस्टडोर्स को दोबारा पत्थर बना दिया। कुछ देर बाद लिली उस जगह पहुंची और उसने फैसला किया कि वह पंखुड़ी फ्रैंक को देगी ताकि उसका श्राप टूट सके। इस फैसले के साथ ही उसने इंसानियत की मदद करने का अपना सपना भी दांव पर लगा दिया। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि कुछ भी नहीं हुआ। मजबूर होकर लिली और बिल वहां से चले गए। जबकि सैली अपने मालिक का इंतजार करती रही। तभी लिली को सैली के जोर-जोर से गरजने की आवाज सुनाई दी। वह पलट कर देखती है और देखकर हैरान रह गई। फ्रैंक जिंदा हो चुका था। लिली दौड़कर सीधे उसकी बाहों में जा पहुंची और तब उन्होंने देखा कि जादुई पेड़ ने उनके लिए एक और पंखुड़ी छोड़ दी थी। फिर कुछ समय बाद सब लोग वापस शहर लौट आए। अब फ्रैंक ने रॉय को अलविदा कहा और अमेज़ॉन के उन जंगलों से लंदन की ओर निकल पड़ा। आखिरी सीन में हम लंदन की सड़कों पर अपने हीरो हीरोइन को देखते हैं। दोनों एकदम खुश हैं और अपने पालतू विल्ले के तौर पर जैगवार रखा हुआ है। वीडियो पसंद आई तो लाइक कर देना। चैनल को सब्सक्राइब कर लेना, मिलते हैं अगली वीडियो
Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.
Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact