भाई मत करो साइन अप विद Google। रातोंरात बर्बाद हो जाओगे ना Google हेल्प करेगी ना तुम्हारी गवर्नमेंट। अगर तुम सोच रहे हो कि Google अकाउंट सस्पेंड होने से क्या ही हो जाएगा तो भाई इस वीडियो को एक वार्निंग की तरह लेना। एंड में तुम्हें एक सलूशन बताऊंगा तो पूरी वीडियो देखना। इस बंदे का 3 साल का सॉफ्टवेयर बिज़नेस था। एक दिन अचानक से ईमेल आता है कि योर Google अकाउंट इज सस्पेंडेड। कोई वार्निंग नहीं दी। कौन सी पॉलिसी तोड़ी यह नहीं बताया और ना ही कोई कस्टमर सपोर्ट से बात करने का ऑप्शन। तुम बोलोगे यार Google अकाउंट ही तो सस्पेंड हुआ है। दोबारा बना लेंगे। अब इस बंदे ने हर जगह साइन अप विद Google किया हुआ था। भाई इस बंदे का नोशन चला गया जिसमें सारे कस्टमर नोट्स, लीगल एग्रीमेंट्स और फाइनेंसियल डॉक्यूमेंट्स थे। 8 साल का Gmail चला गया, YouTube चला गया, स्ट्र्राइप चला गया, वर्सेसल चला गया। मतलब समझो तुम्हारी ही वेबसाइट अब तुम्हारी नहीं है। पोस्टिंग एनवायरमेंट, डिप्लॉयमेंट, पाइपलाइन सब कुछ लॉक हो गया भाई। सैलरीज तक पे नहीं कर पा रहा था ये। तो अब होता क्या है? जब तुम किसी भी ऐप में साइन इन विद Google करते हो तो तुम इन एप्स को यह बोल रहे हो कि देखो Google मेरी आइडेंटिटी की गारंटी ले रहा है। मुझे साइन अप करने दो। बट ये समझो जिस दिन Google ने मना कर दिया कि मैं इस बंदे को नहीं जानता। ये सारी एप्स उसी दिन तुम्हारा एक्सेस रिवोक कर देंगी। अब टेक्निकली ये अकाउंट तुम्हारा कभी था ही नहीं। ये Google का अकाउंट था। अब देखो सशन सिंपल है। रैंडम एप्स के लिए साइन इन विद Google करने में कोई दिक्कत नहीं है। बट अगर कोई ऐसा अकाउंट बना रहे हो जो तुम्हारे बिजनेस से या पैसे से रिलेटेड है जैसे स्ट्राइप, वर्सल, स्लैक, नोशन वहां साइन अप विद ईमेल और पासवर्ड करना। अब तुम बोलोगे यार ईमेल तो यहां भी यूज़ हो रहा है। पर भाई डिफरेंस है। कल को अगर तुम्हारा Google अकाउंट बंद हो जाता है तो भी इस ईमेल और पासवर्ड का यूज़ करके तुम एक्सेस कर सकते हो अपना अकाउंट। और सबसे पहले तो आज एक काम करो माय अकाउंट.com कनेक्शंस में जाना। और यहां देखना कितनी एप्स ऐसी है जिनको तुम पहचानते नहीं हो। कोई ऐप अगर तुम्हें अननोन लगती है तो भाई इसको रिमूव कर दो और इस वीडियो को सीरियसली ले लो। एक सिंगल ऑर्गेनाइजेशन पे इतना ट्रस्ट मत करो। यार मैं ऐसी वीडियोस बनाता रहता हूं जो इस टेक और एआई की केओस में तुम्हारी बहुत ज्यादा हेल्प कर सकती है।
Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.
Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact