क्या आप जानते हैं इतनी बड़ी एलपीजी शिप से एलपीजी गैस पोर्ट पर कैसे अनलोड की जाती है? सोचिए यह कोई सिंपल पाइप खोलकर गैस निकाल देने जैसा काम नहीं होता बल्कि बहुत ही केयरफुली कंट्रोल किया गया हाईटेक प्रोसेस होता है। जब शिप पोर्ट पर आती है तो सबसे पहले उसे स्पेशल अनलोडिंग टर्मिनल से कनेक्ट किया जाता है। जहां से मोटी और पावरफुल पाइपलाइंस सीधा शिप के कार्गो टैंक्स तक लगाई जाती हैं। उसके बाद इंजीनियर्स प्रेशर, टेंपरेचर और सेफ्टी सिस्टम्स को बारीकी से चेक करते हैं। क्योंकि एलपीजी बहुत सेंसिटिव गैस होती है। फिर पावरफुल कार्गो पंप्स को चालू किया जाता है जो एलपीजी को धीरे-धीरे शिप के इंसुलेटेड टैंक से खींचकर पाइपलाइंस के जरिए पोर्ट के स्टोरेज टैंक्स तक भेजते हैं। पूरी अनलोडिंग के दौरान कंट्रोल रूम की टीम हर सेकंड सिस्टम मॉनिटर करती रहती है ताकि लीक या प्रेशर का कोई खतरा ना हो और जब सारी गैस सेफली निकल जाती है पाइपलाइंस डिस्कनेक्ट होती हैं और शिप अगले सफर के लिए तैयार हो जाती है। अगर आपको यह प्रोसेस इंटरेस्टिंग लगा तो कमेंट में लिखिए एलपीजी। वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और सब्सक्राइब और बेल आइकॉन दबाना मत भूलना।
Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.
Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact