बहुत समय पहले की बात है। कनान नाम के देश में याकूब नाम का एक आदमी रहता था। उसके 12 बेटे थे। लेकिन उनमें से उसका सबसे प्रिय बेटा था यूसुफ। ये लो तेरे लिए यूसुफ मेरा प्यारा बेटा। धन्यवाद अब्बा। मैं इसे हमेशा संभाल कर रखूंगा। याकूब ने यूसुफ को एक सुंदर रंग बिरंगी चादर दी। उसके भाइयों ने इसे देखकर जलन महसूस की। देखा इसे? अब्बा ने इसे फिर से नया तोहफा दिया। अब्बा इसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। और इस तरह धीरे-धीरे उनके दिल यूसुफ के प्रति जलन से भर गए। लेकिन यूसुफ के पास सिर्फ वो चादर ही नहीं थी। उसके पास थे सपने। अजीब अनोखे सपने। एक सपने में उसके भाइयों के बंद हुए गेहूं के पूले यूसुफ के पूले के सामने झुक गए। और एक सपने में सूरज, चांद और 11 तारे उसके सामने झुक गए। जब यूसुफ ने यह बात अपने भाइयों को बताई तो वह और भी गुस्से में आ गए। तुम हमारे ऊपर राज करोगे? यही सपना देख रहे हो तुम। मैं बस अपना बता रहा हूं। बस इतनी बात है। उनके दिल में यूसुफ के प्रति जलन और बढ़ गई। एक दिन याकूब ने यूसुफ को खेत में अपने भाइयों को देखने भेजा। लेकिन उसे आते देख उन्होंने एक खतरनाक योजना बनाई। वो देखो सपना देखने वाला आ रहा है। चलो इसे खत्म कर देते हैं। मार डालते हैं इसे। नहीं नहीं। इसे कुएं में डाल दो। खून मत बहाना। भैया यह क्या कर रहे हो? उन्होंने यूसुफ को पकड़ कर उसकी चादर छीन ली और उसे एक सूखे कुएं में गिरा दिया। कृपा करके ऐसा मत करो। अब तुम यहीं से सपने देखना। वो सोचने लगे कि अब उसके सपने हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। तभी कुछ व्यापारी वहां से गुजर रहे थे। क्यों ना इसे बेच देते हैं। हां, 20 चांदी के सिक्के में फिर यह हमसे दूर रहेगा। [संगीत] उसके भाइयों ने उसे सिर्फ 20 चांदी के सिक्कों में बेच दिया। फिर उन्होंने उसके चादर किसी जंगली जानवर के खून में डुबोकर याकूब के पास। मेरा बेटा याकूब दिन रात रोते रहे। उन्हें लगा कि उन्होंने युसुफ को हमेशा के लिए खो दिया। व्यापारी यूसुफ को मिस्र ले गए और वहां उसे पोतीफर नाम के एक अधिकारी ने खरीद लिया। [संगीत] यूसुफ ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करता था। ये इब्रानी समझदार है। इसे मेरे घर का प्रबंधक बना दो। धन्यवाद स्वामी। मैं पूरी निष्ठा से सेवा करूंगा। वो बुद्धिमान था और परमेश्वर हमेशा उसके साथ थे। लेकिन पोथिफर की पत्नी ने युसुफ पर झूठा इल्जाम लगाया और यूसुफ को कैद में डाल दिया गया। [संगीत] फिर भी यूसुफ ने हिम्मत नहीं हारी। एक दिन जेल में दो कैदियों को सपने आए। मैं एक अंगूर की बेल देखता हूं। उस पर तीन दाल थी। तीन दिन में फिरौन तुम्हें तुम्हारे काम पर वापस बुला लेगा। फिर रोटी बनाने वाले ने अपना सपना बताया। मैंने देखा मेरे सर पर तीन टोकरियां हैं। उनमें रोटियां और पकवान हैं। पर पक्षी आकर उन्हें खाते जा रहे हैं। तुम्हें फांसी दी जाएगी। यही परमेश्वर ने दिखाया है। कैद में भी यूसुफ दूसरों की मदद करता रहा और परमेश्वर पर भरोसा रखता रहा। कई साल बीत गए। एक रात मिस्र के राजा फिरौन को एक अजीब सपना आया। उसने देखा सात मोटे और स्वस्थ गाय नील नदी से निकल रही हैं और उनके बाद सात पतली और भूखी गाय आई जो उन मोटी गायों को खा गई। फिर उसने देखा कि उनके खेत के सारे गेहूं, सारे हवा में उड़ गए। फिरौन परेशान हो गया। किसी को समझ नहीं आया इसका अर्थ क्या है। तब यूसुफ को बुलाया गया। यूसुफ ने कहा 7 साल अच्छी फसल होगी उसके बाद 7 साल का अकाल आएगा। अच्छी फसल के समय अनाज इकट्ठा करो। फिरौन यूसुफ से इतना प्रभावित हुआ कि उसने उसे मिस्र का दूसरा सबसे बड़ा शासक बना दिया। कई साल बीत गए। अकाल वैसे ही आया जैसे युसुफ ने कहा था। कनान में युसुफ के परिवार के पास खाने को कुछ नहीं बचा। तब उसके भाई अनाज लेने मिसरा आए। हम कनान से आए हैं। हमें अनाज चाहिए। कोई और भाई है तुम्हारा? एक छोटा घर पर है। और एक को खो चुके हैं। वो पहचान नहीं पाए कि जो शासक उनके सामने है, वह उनका भाई यूसुफ है। वो उसके सामने झुक गए। बिल्कुल वैसे ही जैसे यूसुफ ने सपने में देखा था। यूसुफ ने उनकी परीक्षा ली। क्या वह पहले जैसे हैं या बदल गए हैं? जब उसने देखा कि वह एक दूसरे की चिंता करते हैं तो उसका दिल पिघल गया। मैं हूं यूसुफ तुम्हारा भाई। वो घबरा गए। कहीं यूसुफ बदला तो नहीं लेगा। मत डरो। जो तुमने बुरा सोचा परमेश्वर ने उसे भले के लिए बदल दिया। यूसुफ ने अपने भाइयों को माफ कर दिया और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद उसने याकूब और पूरे परिवार को मिस्र बुला लिया जहां उन्हें खाना और शांति दोनों मिले। जो सपने देखने वाला कभी कुएं में गिरा था। आज एक राज्य चला रहा था। क्योंकि यूसुफ ने हर समय परमेश्वर पर भरोसा रखा। अंधकार के समय में भी। कभी-कभी जीवन में हमें बहुत अन्याय सहना पड़ता है, दुख मिलता है, चोट लगती है। लेकिन यूसुफ की तरह अगर हम भी परमेश्वर पर भरोसा रखें तो वह हमारे दुख और विपत्ति को भी अच्छे उद्देश्य के लिए बदल देते हैं। परमेश्वर पर भरोसा रखो। वह हमेशा हमारे भले के लिए काम करते हैं।
Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.
Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact