Is Giant Dinosaur Ne Pure Park Me Tabahi Macha Di (Jurassic World 2015 Movie Explained Hindi/Urdu

Razzu The Explainer 4,673 words

Full Transcript

कहानी की शुरुआत समुद्र के बीच बसे एक रहस्यमई टापू से हुई। जहां हमें एक विशाल स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा दिखाई दिया। वहां मौजूद सभी लोगों की नजरें सामने खड़े [संगीत] स्टाफ पर टिकी थी। तभी स्टाफ के इशारे पर 3 मीटर लंबी एक बड़ी शार्क धीरे-धीरे चारे के तौर पर ऊपर खींच कर लाई गई। तभी वहां बैठे लड़के को समझ [संगीत] आ गया कि अभी कुछ बड़ा होने वाला है। उसने तुरंत अपने बड़े भाई को देखने के लिए कहा और जैसे ही उसका भाई सिर उठाकर देखने लगा, उसी पल पानी के अंदर से एक विशाल जीव अचानक बाहर निकल आया। ठीक उसी पल देखने वाला प्लेटफार्म [संगीत] अचानक धीरे-धीरे नीचे जमीन के अंदर उतरने लगा। दरअसल यहां एक और भी ज्यादा खतरनाक शो उनका इंतजार कर रहा था। जैसे ही [संगीत] प्लेटफार्म नीचे पहुंचा तब वही विशाल जीव अब बिल्कुल सामने साफ दिखाई देने लगा। जिससे वहां मौजूद लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। तभी जोरदार तालियों के बीच उस बड़े [संगीत] से जीव ने जिसका नाम मोसासोरस था एक ही झटके में शार्क को पूरा निगल लिया। दरअसल भविष्य की दुनिया [संगीत] में एक टेक कंपनी ने जीन टेक्नोलॉजी की मदद से डायनासोरों को दोबारा जिंदा कर दिया था और पैसा कमाने के लिए उन्होंने पूरा एक आइलैंड खरीद लिया था। [संगीत] फिर सारे डायनासोर उसी आइलैंड पर रखे गए और उसी जगह को जुरासिक वर्ल्ड पार्क में बदल दिया गया। डायनासोरों की वजह से [संगीत] यह आइलैंड बहुत जल्दी दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन गया। हर साल यहां छुट्टियां मनाने आने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई। लेकिन 20 [संगीत] साल तक सब सुरक्षित चलने के बाद डायनासोर लोगों के लिए बिल्कुल चिड़ियाघर के हाथियों जैसे हो गए। जिससे अब लोगों को उनमें पहले जैसा इंटरेस्ट नहीं रहा। इसलिए गिरती [संगीत] कमाई और बढ़ते खर्च को रोकने के लिए डॉक्टर व की टीम ने अलग-अलग जानवरों के जीन मिलाकर एक नया मॉन्सर डायनासोर बनाया। जिसका बेहद सीधा और डरावना [संगीत] नाम इंडोमिनस रेक्स रखा गया। जिसे लोगों का इंटरेस्ट बढ़ाने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन किसी को अंदाजा [संगीत] नहीं था कि यही डायनासोर पूरे पार्क के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनने वाला है। उसी समय पार्क का मालिक इंडोमिनस रेक्स [संगीत] को देखने पहुंचा। तब पता चला कि यह डायनासोर उम्मीद से ज्यादा बड़ा और बेहद चालाक है। जो [संगीत] कई बार कांच तोड़कर भागने की कोशिश कर चुका है। उसकी खतरनाक समझ देखकर मालिक घबरा गया और सिक्योरिटी चेक के लिए रिटायर हो चुके नेवी [संगीत] ट्रेनर ओवेन को बुलाया। दरअसल ओवेन पहले नेवी में काम कर चुका था और रिटायर होने के बाद उसे यहां डायनासोर को ट्रेन करने की जिम्मेदारी [संगीत] दी गई थी। इस समय वह रैप्टर एरिया में काम कर रहा था। जहां वो नेवी ट्रेनिंग में सीखे [संगीत] एक्सपीरियंस से रैप्टरों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था। और हैरानी की बात यह थी कि वो उन खतरनाक रैप्टरों को कंट्रोल कर पा रहा था। लेकिन तभी [संगीत] एक हादसा हो गया। जब नया फीडर एक छोटे सूअर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान एक रैप्टर ने [संगीत] उसे झपट कर सीधे जू के अंदर खींच लिया और अगले ही पल वहां मौजूद सभी रैप्टरों का ध्यान उसी कर्मचारी पर टिक गया और अब हालात ऐसे बन गए कि वह किसी भी पल रैप्टरों का शिकार [संगीत] बन सकता था। तभी खतरे की उस घड़ी में ओवन ने तुरंत ज़ का गेट खोल दिया और तेजी से अंदर दौड़कर उस नए कर्मचारी [संगीत] के सामने खड़ा हो गया और रैप्टरों को पीछे हटने के लिए लगातार कमांड देने लगा। काफी कोशिशों के बाद ओवेन के साथी कर्मचारी [संगीत] को बाहर खींचने में कामयाब हो गए। लेकिन उसी वक्त रैप्टर नीचे झुककर शिकार की पोजीशन में आ गए। जिससे ओवेन [संगीत] को समझ आ गया कि अब उसकी जान खतरे में आ चुकी है। इसलिए वह एक तरफ कमांड देता रहा और दूसरी तरफ धीरे-धीरे [संगीत] पीछे हटता गया। फिर जैसे ही गेट बंद होने ही वाला था, वह अचानक एक रोल मारकर ठीक समय पर [संगीत] बाहर निकल आया और इस तरह उसकी जान बच गई। इसके बाद क्लेरा ओवन को एंडोमिनस रेक्स के पास [संगीत] ले गई और बताया कि यह टीरेक्स के जीन से बना एक सीक्रेट हाइब्रिड है जो बचपन से अकेले पला [संगीत] है। यह सुनकर ओवन ने चेतावनी दी कि अकेलापन उसे खतरनाक बना सकता है। इसलिए उसने तुरंत डायनासोर को दिखाने [संगीत] को कहा लेकिन हैरानी की बात यह थी कि खाना डालने के बाद भी इंडोमिनस कहीं दिखाई [संगीत] नहीं दिया जिससे सब बेचैन हो गए और सबसे अजीब बात यह थी कि मॉनिटरिंग सिस्टम भी किसी तरह का हीट सिग्नल पकड़ [संगीत] नहीं पा रहा था जैसे वह विशाल दानव अचानक हवा में गायब हो गया हो। तभी ओवेन की नजर दीवार पर पड़े बड़े-बड़े पंजों [संगीत] के निशानों पर गई और इससे अंदाजा लगाया गया कि शायद इंडोमिनस दीवार पार करके बाहर निकल गया है। यह सुनते ही [संगीत] क्लेरा का चेहरा पीला पड़ गया। उसने तुरंत कंट्रोल सेंटर लौटने का फैसला किया और रास्ते में ही टीम को अलर्ट रहते हुए इंडोमिनस के शरीर में लगी लोकेशन शिफ्ट [संगीत] तुरंत ट्रैक करने को कहा। दूसरी तरफ पार्क के अंदर मौजूद ओवेन और गार्ड दीवार के पास जाकर यह देखने लगे कि आखिर इंडोमिनस बाहर कैसे निकला। लेकिन तभी कंट्रोल सेंटर [संगीत] से एक डरावनी खबर आई कि लोकेशन चिप दिखा रही है कि इंडोमिनस अभी भी अंदर ही है। यह [संगीत] सुनते ही सबके होश उड़ गए क्योंकि उस समय तीनों लोग अभी भी उन्हीं पंजों के निशानों को ध्यान से देख रहे थे। कंट्रोल रूम के स्टाफ ने तुरंत गार्ड को [संगीत] फोन करके उन्हें जल्दी से वहां से निकलने के लिए कहा। ओवन ने जैसे ही यह सुना वह तुरंत मुड़कर अंदर वाले गेट की तरफ दौड़ पड़ा। लेकिन [संगीत] तभी आखिरी गार्ड ने देखा कि इंडोमिनस ठीक उस ओर बढ़ रहा है जिधर ओवेन भाग रहा था। तभी इस अफरातफरी में अचानक डायनासोर [संगीत] ने एक गार्ड पर हमला कर दिया। घबरा कर दूसरा गार्ड दीवार के पास बने गेट तक पहुंचा और उसे तुरंत खोल दिया। जब उसने देखा कि उसका साथी इंडोमिनस के हाथों मारा जा चुका है तो डर के मारे वो घबरा गया और बिना [संगीत] सोचे समझे भागकर गेट के बाहर निकल गया। उधर ओवेन भी पूरी ताकत से दौड़ता रहा और आखिरकार गेट बंद [संगीत] होने से ठीक पहले बाहर निकलने में कामयाब हो गया। लेकिन इंडोमिनस ने गेट में बची छोटी सी दरार का फायदा उठाया और जोरदार [संगीत] टक्कर मारकर पूरा गेट तोड़ दिया और वह भी बाहर निकल आया। इस खतरनाक पल में ओवेन ने तुरंत जमीन पर स्लाइड मारकर खुद को एक कार के नीचे छुपा लिया और फिर बिना देर किए [संगीत] पीछे मुड़कर उस डायनासोर की हर हरकत पर नजर रखने लगा। उसके भारी कदमों की आवाज से उसे पता चला कि इंडोमिनस अब गार्ड की ओर बढ़ रहा है। उस समय कार के पीछे छिपा गार्ड इतना डरा हुआ था कि उसकी सांसे तक अटक चुकी थी। इसी [संगीत] बीच इंडोमिनस किसी राक्षस की तरह सामने आया और गार्ड को एक ही झटके में जिंदा निगल गया। अपनी जान बचाने के लिए ओवेन ने जल्दी से कार के फ्यूल टैंक को काट दिया और पेट्रोल [संगीत] बहने दिया ताकि उसकी गंध इंडोमिनस को कंफ्यूज कर दे और वह उसे सूंघ ना पाए और सच में कुछ ही देर बाद इंडोमिनस [संगीत] को उसकी मौजूदगी का पता नहीं चला और एक जोरदार दहाड़ लगाकर अचानक वहां से चला गया। लेकिन अब वह खतरनाक डायनासोर [संगीत] इंसानी कैद से बाहर निकल चुका था। जिस वजह से कंट्रोल रूम में बैठे सभी लोग घबरा गए। उसी वक्त उन्हें पता चला कि इंडोमिनस लगभग 5000 [संगीत] मीटर दूर विजिटर एरिया की तरफ बढ़ रहा है। जहां करीब 20,000 लोग मौजूद हैं। यह सुनते ही क्लेरा ने उस एरिया में अलार्म बजाने की तैयारी की। लेकिन तभी पास खड़े [संगीत] मालिक ने उसे तुरंत रोक दिया। क्योंकि चेतावनी जारी होते ही पूरा पार्क बंद करना पड़ता और सिक्योरिटी [संगीत] पर सवाल उठ जाते जिससे पार्क बंद होने तक की नौबत आ सकती थी। इसलिए मालिक को भरोसा [संगीत] था कि सिक्योरिटी टीम उस डायनासोर को संभाल लेगी। उसी समय सोल्जर्स की टीम उस जगह पहुंच चुकी [संगीत] थी जहां ट्रैकिंग चिप इंडोमिनस की लोकेशन दिखा रही थी। लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी उन्हें इंडोमिनस कहीं दिखाई नहीं दिया। तभी टीम लीडर ने देखा कि जमीन [संगीत] पर पड़ा ट्रैकर इंडोमिनस के शरीर से निकाल दिया गया है। उसी पल अचानक कुछ खून की बूंदे रहस्यमय तरीके से उसके हाथ पर गिरने लगी। यह देखते ही सभी लोग [संगीत] डर कर ऊपर देखने लगे और जो नजारा उन्होंने देखा उसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल इंडोमिनस ने गिरगिट [संगीत] के जीन की मदद से खुद को आसपास के माहौल में पूरी तरह छिपा लिया था। यह देखते ही टीम लीडर भागने ही वाला था कि उसी पल इंडोमिनस ने उसे पकड़ लिया। बाकी सभी [संगीत] गार्ड तुरंत अपनी स्टन गन उठाकर उस पर फायर करने लगे। लेकिन अगले ही पल इंडोमिनस ने अपने भारी पैर [संगीत] से टीम लीडर को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। बाकी गार्ड उसे रोकने के लिए आगे बढ़े और लगातार इलेक्ट्रिक शॉट मारते रहे। लेकिन इंडोमिनस ने एक-एक करके सभी को [संगीत] बेरहमी से मार गिराया और 1 मिनट से भी कम समय में कई लोग अपनी जान गवा बैठे। यह खबर मिलते ही ओवन ने गुस्से [संगीत] में क्लेरा को चेतावनी दी कि इंडोमिनस एक ऐसा मॉन्सर है जिसे खुद भी नहीं पता कि वह असल में क्या है और अगर वह जंगल से बाहर निकल गया तो वह हर जिंदा चीज को मारना शुरू कर देगा क्योंकि ऐसा करके ही वह जिंदा रह सकता है। इसलिए उसे रोकने के लिए असली हथियारों का इस्तेमाल करना [संगीत] ही पड़ेगा। लेकिन क्लेरा अपने मेहनत से बनाए इस पार्क को जंग का मैदान बनते नहीं देखना चाहती थी। इसी वजह [संगीत] से उसने ओवन की सलाह को नकार दिया। यह सुनकर ओवन गुस्से में कंट्रोल रूम से बाहर चला गया। लेकिन पार्क में मौजूद [संगीत] 20,000 से ज्यादा लोगों की सेफ्टी के लिए क्लेरा ने आखिरकार पूरे पार्क में अलार्म बजा दिया। उसी समय दोनों भाई पार्क के एक प्रोजेक्ट का मजा लेने जा रहे थे और जैसे ही उनकी टूर कार स्टार्ट हुई उसी पल स्टाफ को खतरे की चेतावनी मिल गई। इसलिए [संगीत] उन्होंने तुरंत बाकी सभी टूर कारों को रोक दिया। लेकिन अजीब बात यह थी कि दोनों भाइयों की कार नहीं [संगीत] रुकी और वह धीरे-धीरे पार्क के अंदर की ओर बढ़ती चली गई। इस इलाके में कई तरह के शाकाहारी [संगीत] डायनासोर खुलेआम घूम रहे थे। जैसे तीन सींग वाला ट्राइसेराटोप्स, बड़े-बड़े [संगीत] हड्डी जैसे प्लेट वाले स्टेगोसोरस और वहीं लंबी गर्दन वाला ब्रैकियोसोरस। यह सभी डायनासोर काफी शांत थे। लेकिन तभी टूर कार के अंदर अचानक [संगीत] एक चेतावनी सुनाई दी जिसमें बताया गया कि सिस्टम में गड़बड़ी आ गई है और गाड़ी अब अपने आप होटल की तरफ वापस लौटेगी। [संगीत] लेकिन बड़ा भाई लौटना नहीं चाहता था। ऊपर से दोनों पार्क की ऑपरेशन मैनेजर क्लेरा के [संगीत] भतीजे थे। इसलिए उनके पास एक खास एक्सेस वाला रिस्ट बैंड था। इसी वजह से उसने सीधे [संगीत] सिस्टम को कंट्रोल कर लिया और अपने छोटे भाई को लेकर पार्क के और अंदर की तरफ बढ़ गया। उधर क्लेरा को भी अचानक अपने भतीजों की याद आई [संगीत] और उसने तुरंत बड़े भतीजे को फोन मिलाया। लेकिन उसी समय नेटवर्क चला गया। इसलिए उसने घबराकर स्टाफ से पूछा कि क्या सभी टूर कार वापस लौट आई हैं? जांच [संगीत] करने पर पता चला कि बस एक ही टूर कार अभी तक वापस नहीं आई थी और वही कार उसके दोनों भतीजों की थी। यह सुनते ही क्लेरा घबरा गई और तुरंत रेस्क्यू [संगीत] टीम को वहां जाने को कहा। लेकिन रेस्क्यू टीम पहले से ही व्यस्त थी। इसलिए मजबूरी में उसे ओवेन [संगीत] के पास जाकर मदद मांगनी पड़ी। उधर दोनों भाई पार्क के टूर एरिया के आखिरी हिस्से तक पहुंच चुके थे और [संगीत] तभी उन्होंने देखा कि सामने की फैंस किसी ताकतवर चीज ने तोड़ दी थी। जब उन्हें आगे जाने का रास्ता दिखा तो बड़ा भाई कार को तुरंत अंदर ले गया। थोड़ी देर बाद वे एक घने जंगल वाले इलाके में पहुंचे जहां कई एंकाइलोसोरस घूम रहे थे और पहली नजर में उन्हें चार ही दिखाई [संगीत] दे रहे थे। लेकिन छोटे भाई ने जोर देकर कहा कि वहां पांच हैं। इसलिए बड़े भाई ने फिर से ध्यान [संगीत] से गिनती शुरू की। तभी उन्हें समझ आया कि कार के कांच में जो परछाई दिख रही है, वह असल में पांचवा नहीं बल्कि उनके [संगीत] पीछे खड़ा इंडोमिनस रेक्स है जो चुपचाप उनके पास आ चुका था। उसने जोरदार दहाड़ मारते हुए कार को लात मार दी [संगीत] जिससे दोनों भाई कार के साथ कई फीट दूर पहुंच गए। जैसे ही बड़ा भाई घबराकर कोई नाकाम कोशिश करने वाला था। तभी एक एंकाइलोसोरस की भारी पूंछ [संगीत] कार से टकराई और गाड़ी उलट कर दूर जा गिरी। इंडोमिनस रेक्स ने सोचा कि एनकाइलोसोरस उसका शिकार छीन रहा है। इसलिए उसने [संगीत] तुरंत उस पर हमला कर दिया और दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई। जब उसने एनकाइलोसोरस को काटने [संगीत] की कोशिश की तो उसकी मजबूत खाल की वजह से उसके दांत अचानक हिलने लगे। गुस्से में उसने अपने नुकीले पंजों से एनकाइलोसोरस की पीठ पर गहरा वार किया और आखिरकार उसे [संगीत] पलट कर एक ही झटके में मार डाला। यह सब देखकर दोनों भाई डर से कांप उठे और उसी वक्त क्लेरा का फोन फिर से बज उठा। फोन की आवाज सुनते ही इंडोमिनस को अचानक कार के [संगीत] अंदर मौजूद शिकार का ध्यान आया और थोड़ी देर उसे घूरने के बाद उसने अपने पंजे से कार को जकड़ लिया। फिर उसने अपना विशाल मुंह खोलकर सीधे उसे निगलने की कोशिश की। लेकिन जब ऐसा करने में उसे मुश्किल हुई तो उसने [संगीत] चालाकी दिखाई। उसने कार को दांतों से पकड़ कर जोर-जोर से जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। कांच टूटने ही वाला था कि तभी बड़े भाई ने मौका देखकर अपनी [संगीत] सीट बेल्ट खोल दी और छोटे भाई को पकड़ कर कार से बाहर निकल आया। लेकिन उनकी यह हरकत इंडोमिनस [संगीत] की तेज आंखों से छिप नहीं सकी और उसने तुरंत उनका पीछा करना शुरू कर दिया। खुशकिस्मती से सामने एक छोटा सा झरना था। लेकिन इंडोमिनस [संगीत] ने पास आते ही अपना विशाल मुंह खोला। तभी दोनों भाई सही समय पर झरने में कूद कर उसकी पकड़ से बच निकले। उसी समय क्लेरा भी जंगल में पहुंच [संगीत] गई। लेकिन कुछ ही देर में उसे समझ आ गया कि यहां हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। चारों तरफ इंडोमिनस के हाथों मारे गए डायनासोरों की लाशें बिखरी पड़ी [संगीत] थी। यह देखकर ओवेन को और भी यकीन हो गया कि इंडोमिनस किसी भी चीज को जिंदा छोड़ने वाला नहीं है। कुछ ही देर में उन्हें वह टूर कार [संगीत] मिल गई जिसमें दोनों भाई बैठे थे। लेकिन जब क्लेरा ने टूटी हुई कार और जमीन पर पड़ा मोबाइल देखा तो उसे लगा कि उसके भतीजों को इंडोमिनस खा चुका है। यह सोचकर [संगीत] वह बुरी तरह टूट गई। तभी ओवेन ने जमीन पर उभरे पैरों के निशान देखे जो उन्हें झरने तक ले गए। वहां पहुंचकर उसने अंदाजा लगाया कि लड़के जिंदा है और [संगीत] शायद यहां से बचकर निकल गए हैं। यह सुनकर क्लेरा को थोड़ी राहत मिली लेकिन उसी समय कंट्रोल रूम में बैठे स्टाफ को एक और खतरनाक बात पता चली [संगीत] कि पार्क के अलार्म की वजह से 20,000 से ज्यादा लोग अब रिसोर्ट एरिया में इकट्ठा हो चुके हैं और इंडोमिनस ज्यादा [संगीत] से ज्यादा शिकार करने के लिए तेजी से उसी रिसोर्ट की तरफ बढ़ रहा है। जिससे साफ था कि एक बहुत बड़ी तबाही होने वाली है। मजबूरी में पार्क के मालिक [संगीत] ने आखिरकार फैसला किया कि उसे भारी हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। लेकिन स्टाफ की कमी होने की वजह से मालिक [संगीत] खुद हेलीकॉप्टर उड़ाकर भारी हथियारों के साथ इंडोमिनस का शिकार करने निकल पड़ा। जब [संगीत] टीम ने इंडोमिनस को ढूंढ लिया तो बिना किसी देरी के उस पर फायरिंग शुरू कर दी। तेज फायरिंग के चलते इंडोमिनस [संगीत] रेकक्स सीधे फ्लाइंग डायनासोर के एरिया में घुस गया। जहां 50 इंच और 100 इंच के फ्लाइंग डायनासोर इधर-उधर भागने लगे। जिससे पूरे टापू [संगीत] पर हड़कंप मच गया। तभी फायरिंग कर रहे सैनिकों में से एक को उड़ते हुए डायनासोर ने बाहर खींच [संगीत] लिया और दूसरा डायनासोर के कांच से टकराते ही मारा गया। तभी हेलीकॉप्टर धीरे-धीरे [संगीत] कंट्रोल खोकर नीचे गिरने लगा और हमारे अमीर किरदार इरफान खान अपनी जान गवा बैठे। तभी अचानक वे सभी डायनासोर उड़ते हुए सामने [संगीत] आ गए। उन्हें पास आते देख ओवेन तुरंत क्लेरा के साथ मिलकर जंगल की ओर भागने लगा। उधर दोनों भाई सुनसान पड़ी कार की मदद से [संगीत] जंगल से बाहर निकल रहे थे। लेकिन छोटे भाई ने देखा कि पंख वाले डायनासोर उनके पीछे-पीछे [संगीत] आ रहे हैं। खतरे को भांपते ही उसने बड़े भाई को जल्दी से कार चलाने को कहा। आखिरकार वे पार्क के [संगीत] एंट्री गेट तक पहुंच गए और वहां के स्टाफ ने उन्हें देख लिया। अपने भतीजे का मैसेज मिलने पर क्लेरा और ओवन भी जंगल से [संगीत] बाहर निकले और एक कार पाकर उन्होंने तय किया कि वे रिसोर्ट में मिलेंगे। इस बीच पार्क की सभी राइड्स तुरंत बंद कर दी गई और सभी विजिटर मजबूर होकर रिसोर्ट में वहीं रुक [संगीत] गए। तभी पब्लिक ब्रॉडकास्ट से इमरजेंसी नोटिस आया और लोगों को तुरंत छुपने के लिए कहा गया। शुरुआत में लोग नहीं समझ पाए [संगीत] कि क्या हो रहा है। लेकिन जैसे ही उन्होंने आसमान में उड़ते पंख वाले डायनासोर देखे तो उन्हें [संगीत] सब समझ में आ गया। घबरा कर सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पंख वाले डायनासोर इतने तेज थे कि जल्दी ही लोगों के सामने पहुंच गए और हमला शुरू कर दिया। पार्क में हर जगह चीखप सुनाई देने लगी। इसी बीच दोनों भाई रिसोर्ट तक पहुंच गए और क्लेरा की असिस्टेंट [संगीत] से टकरा गए। लेकिन बदकिस्मती से असिस्टेंट जैसे ही उन्हें दूर ले जाने वाली थी, तभी एक पंख वाला डायनासोर उसे पकड़ कर ले गया और उसे झील में फेंक दिया। लेकिन डायनासोर को पता नहीं था कि यह मोसासोरस का इलाका है और अनजाने में वे सभी पानी में उतर कर लगातार महिला पर हमला करते रहे। दोनों भाई यह सब देखकर पूरी [संगीत] तरह डर चुके थे। जैसे ही पंख वाले उड़ने की कोशिश करने लगे तभी मोसास सोरस अचानक मुंह खोलते [संगीत] हुए पानी से बाहर आया और लड़की को डायनासोर के साथ निगल गया। यह देखकर घबराए हुए दोनों भाई जान बचाने के लिए छुपने की जगह ढूंढने [संगीत] लगे। लेकिन तभी सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने ट्रैंकलाइजर गन से फायर करके फ्लाइंग डायनासोरों को कुछ समय के लिए पीछे हटने पर मजबूर [संगीत] कर दिया। जिससे रिसोर्ट एरिया को थोड़ी राहत मिल गई। लेकिन अभी हालात और भी बिगड़ने वाले थे। क्योंकि मिलिट्री ऑफिसर के आते ही उसने सारा कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और मौका मिलते ही अपना [संगीत] असली प्लान शुरू कर दिया। असल में वह रैप्टरों की मदद से उस खतरनाक डायनासोर का शिकार [संगीत] करना चाहता था ताकि साबित किया जा सके कि यह रैप्टर मिलिट्री के लिए एक हथियार बन सकते [संगीत] हैं। जब ओवेन को यह पता चला तो वह तुरंत वहां पहुंचा और गुस्से में ऑफिसर को जोरदार मुक्का मार दिया [संगीत] क्योंकि इन रैप्टरों को उसने बचपन से पाला था और वह उन्हें किसी खतरनाक मिशन में नहीं झोंकना चाहता था। लेकिन अब पूरे पार्क [संगीत] में मौजूद 20,000 लोगों की जान दाम पर थी। इसलिए काफी सोचने के बाद आखिरकार ओवेन को भी इस मिशन [संगीत] के लिए मजबूर होकर हां करनी पड़ी। उन्होंने इंडोमिनस रेक्स को पकड़ने के लिए एक तरह का हाइड एंड सीक [संगीत] गेम खेलने का फैसला किया। प्लान यह था कि पहले रैप्टर अपनी तेज सूंघने की ताकत से इंडोमिनस का पता लगाएंगे और आर्मी उनके पीछे पीछे रहकर सही मौके [संगीत] पर भारी हथियारों से हमला करेंगे। उधर कलेरा को डर था कि दोनों भाई फिर कहीं भाग ना जाएं। इसलिए उसने उन्हें एक सुरक्षित कंट्रोल [संगीत] ट्रेन के अंदर बैठा दिया और खुद सामने बैठकर इस पूरे ऑपरेशन को मॉनिटर करने लगी। तैयारी [संगीत] पूरी होने के बाद ओवेन ने इंडोमिनस के मांस का एक टुकड़ा निकाला। फिर उसने वह मांस रैप्टरों को सूंघाया और जब सभी रैप्टर तैयार हो गए तब [संगीत] ओवेन ने आखिरकार उनके पिंजरे खोल दिए। इसके बाद हथियारों से लैस सैनिक भी उनके पीछे-पीछे जंगल के अंदर बढ़ने लगे। पूरा दल रैप्टरों के पीछे [संगीत] तेजी से घने जंगल में आगे बढ़ता गया और आखिरकार एक सुनसान जगह पर अचानक रैप्टर रुक गए। सभी [संगीत] सैनिक तुरंत सतर्क हो गए और अपने हथियार सामने की ओर तान दिए। लेकिन उन्हें यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल कुछ बेहद अजीब होने वाला [संगीत] है। इसी टेंशन भरे माहौल में अचानक एक विशाल जीव धीरे-धीरे जंगल से बाहर आने लगा और देखते ही देखते इंडोमिनस रैक्स सबके [संगीत] सामने आ खड़ा हुआ। ओवेन का प्लान था कि ट्रेन किए हुए रैप्टर इस डायनासोर पर हमला करेंगे। [संगीत] लेकिन हैरानी की बात यह थी कि दोनों तरफ के डायनासोर अचानक एक दूसरे को घूरने लगे। जैसे कोई [संगीत] अजीब बातचीत हो रही हो। रैप्टरों ने तुरंत हमला नहीं किया बल्कि उन्होंने इंसानों की मौजूदगी को ही इंडोमिनस के सामने जाहिर [संगीत] कर दिया। यह देखकर ओवन को भी कुछ गड़बड़ होने का एहसास हुआ। उसे अचानक समझ आया कि इंडोमिनस के शरीर में शायद [संगीत] रैप्टर का डीएनए भी मिला हुआ है। इसी वजह से वह रैप्टरों के साथ किसी तरह से बात कर पा रहा है। कंट्रोल रूम में बैठा ऑफिसर यह देखकर घबरा [संगीत] गया। उसने तुरंत सभी सैनिक को फायरिंग का आर्डर दे दिया। यहीं से हालात पूरी तरह बिगड़ गए क्योंकि जिस प्लान से इंडोमिनस को खत्म करना था, उसी [संगीत] ने रैप्टरों को इंसानों के खिलाफ खड़ा कर दिया। लेकिन जब सैनिकों ने देखा कि डायनासोर जंगल की तरफ भाग रहे हैं तो वे भी उनके पीछे दौड़ पड़े। कुछ ही मिनटों के अंदर पूरी [संगीत] टीम लगभग रैप्टरों के हमले में खत्म हो गई और यह सब देखकर क्लेरा बुरी तरह घबरा [संगीत] गई। तभी सामने से एक सैनिक आया जो अभी-अभी रैप्टरों से जान बचाकर भागा था। लेकिन जैसे ही वह [संगीत] कार में बैठने वाला था तभी एक रैप्टर ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। यह नजारा देखकर कार [संगीत] में बैठे दोनों भाई घबरा गए। हालत बिगड़ते देख क्लेरा ने तुरंत कार स्टार्ट की और वहां से तेजी से निकलने [संगीत] लगे। लेकिन तभी दूसरी तरफ से एक और रैप्टर अचानक उनकी तरफ दौड़ता हुआ आ गया। कार का दरवाजा खुला हुआ था और किसी भी [संगीत] पल रैप्टर उन तक पहुंच सकता था। घबरा कर उन्होंने पास पड़े कंटेनर उठाए और उन्हें कार के बाहर फेंकना [संगीत] शुरू कर दिया ताकि रैप्टर का रास्ता रुक जाए। लेकिन रैप्टर बड़ी आसानी से उनसे बचते हुए गाड़ी [संगीत] का पीछा करते रहे। क्लेरा ने कांच में देखा कि रैप्टर तेजी से उनके करीब आता जा रहा है। इसलिए उसने अचानक [संगीत] स्टीयरिंग घुमाया और कार से जोरदार टक्कर मारकर रैप्टर को गिरा दिया। लेकिन उसी समय दूसरी तरफ से एक और रैप्टर दोनों भाइयों के बिल्कुल करीब [संगीत] पहुंच गया। घबराकर दोनों ने इलेक्ट्रिक स्टिक से उस पर वार कर दिया। ठीक उसी वक्त ओवेन भी वहां पहुंच गया। फिर सभी लोग जल्दी से कंट्रोल रूम की तरफ निकल पड़े। उधर कंट्रोल रूम में मौजूद ऑफिसर ने जब देखा कि [संगीत] ऑपरेशन पूरी तरह फेल हो चुका है तो वह गुस्सा होने के बजाय और भी खुश होकर लैब पहुंच गया। पर जब ओवेन और बाकी लोग भी लैब में पहुंचे तो वे हैरान रह गए क्योंकि वहां के सारे कर्मचारी [संगीत] पहले ही हेलीकॉप्टर से भाग चुके थे। तभी डॉक्टर के प्राइवेट ऑफिस में उन्हें इंडोमिनस के जीन का [संगीत] असली राज पता चला। असल में इस मॉन्सर के अंदर दर्जनों अलग-अलग जीवों के जीन मिलाए गए थे। यह सच सामने आने के बाद ऑफिसर भी बाहर आ गया। उसने साफ-साफ बताया कि यह सब उसी [संगीत] का प्लान था और उसी की वजह से इतना खतरनाक जानवर बनाया गया था। लेकिन इससे पहले कि वह अपनी [संगीत] बात खत्म कर पाता रैप्टरों का झुंड अचानक उस जगह पर पहुंच गया और अगले ही पल एक रैप्टर [संगीत] सीधे ऑफिसर की तरफ बढ़ गया। डर के मारे ऑफिसर ने तुरंत वही तरीका अपनाने की कोशिश की जो ओवेन रैप्टरों को ट्रेन करते समय अपनाता था। लेकिन तभी रैप्टर [संगीत] ने उस पर हमला कर दिया। यह देखकर ओवेन, क्लेरा और बच्चों के साथ तुरंत लैब से भाग निकला। तभी अचानक बाकी बचे तीन रैप्टर दौड़ते हुए उनके सामने आ खड़े हुए और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इन रैप्टरों में एक के शरीर [संगीत] पर नीली धारियां थी और उसका नाम ब्लू था जो इस पूरे झुंड की लीडर थी। ओवेन ने उसकी आंखों में देखा और समझ गया कि वह उसकी दुश्मन नहीं है। इसलिए उसने [संगीत] तुरंत उसके सिर से कंट्रोल वाला उपकरण हटा दिया। तभी अचानक इंडोमिनस भारी कदमों के साथ वहां आ पहुंचा और धीरे-धीरे उनकी तरफ [संगीत] बढ़ने लगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था। इंडोमिनस ने रैप्टरों को इंसानों पर हमला करने का आदेश देने की [संगीत] कोशिश की। लेकिन ब्लू ने अचानक मुड़कर ओवन की तरफ देखा जैसे उसे कुछ याद आ गया हो और उसने इंसानों पर हमला करने के बजाय ओवन को भागने का इशारा किया। इसके बाद उसने [संगीत] इंडोमिनस की तरफ मुड़कर गुस्से में जोरदार दहाड़ लगाई। यह देखकर इंडोमिनस और भी ज्यादा भड़क गया। उसने अपनी भारी पूंछ घुमाकर ब्लू को कई मीटर दूर फेंक दिया। [संगीत] लेकिन जैसे ही पीछे खड़ी उसकी दोनों बहनों ने अपने लीडर को लड़ते देखा तो उन्होंने तुरंत पलट कर जबरदस्त हमला शुरू कर दिया। लेकिन इंडोमिनस रेक्स का विशाल शरीर और उसकी खतरनाक [संगीत] ताकत के सामने उनका हमला बेहद कमजोर साबित हुआ और देखते ही देखते दोनों रैप्टर लड़ते-लड़ते मारी गई। इसी बेहद खतरनाक पल में क्लेरा [संगीत] के दिमाग में अचानक एक आईडिया आया। उसने तुरंत कंट्रोल रूम में मौजूद अपने साथी से कांटेक्ट करके नंबर नौ वाले बाड़े को खोलने को कह दिया क्योंकि इस वक्त उन्हें [संगीत] इस ताकतवर डायनासोर को खत्म करने के लिए उससे भी ज्यादा ताकतवर डायनासोर की सख्त जरूरत [संगीत] थी। जैसे ही बाड़ा खुला तो वहीं पहला खतरनाक टीरेक्स बाहर निकला जिसे 20 साल पहले तैयार किया गया था। था। क्लेरा चालाकी से जल्द ही टीरेक्स [संगीत] को इंडोमिनस रेक्स के सामने ले आई और यहीं से दोनों दानवों के बीच की भयानक जंग शुरू हो गई। जब टी रेक्स ने इस अजीब हाइब्रिड से आमने-सामने [संगीत] टक्कर ली तो उसने इंडोमिनस रेक्स को याद दिला दिया कि यहां का असली बॉस कौन है। [संगीत] लेकिन जबरदस्त लड़ाई के दौरान ताकत के फर्क और इंडोमिनस रेक्स के बेहद खतरनाक पंजों की [संगीत] वजह से बूढ़ा टी रेक्स धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा। ठीक उसी खतरनाक पल में ब्लू दोबारा लौट आई और बिना देर [संगीत] किए लड़ाई में कूद पड़ी। उसके फुर्तीले शरीर ने पल भर में इंडोमिनस रेक्स का ध्यान भटका दिया और इसी वजह से टी रेक्स को हमला करने का मौका मिल गया। उसने खुद को संभालते हुए ब्लू के साथ [संगीत] मिलकर इंडोमिनस रेक्स पर घातक हमला कर दिया। आखिरकार दोनों की मदद की बदौलत टी रेक्स को सही [संगीत] मौका मिल गया और उसने पूरी ताकत से इंडोमिनस रेक्स को जोरदार झटके से दूर फेंक [संगीत] दिया। लेकिन इस भयानक टक्कर की गूंज ने तुरंत समुद्र के असली शिकारी का ध्यान खींच लिया [संगीत] और तभी विशाल मोसासोरस अचानक पानी से बाहर उछल पड़ा। उसने बिजली की रफ्तार से इंडोमिनस [संगीत] रेक्स की गर्दन को अपने जबड़ों में जकड़ा और उसे गहरे समुद्र में घसीट ले गया और इंडोमिनस रेक्स हमेशा के लिए टाटा गुड [संगीत] बाय

Need a transcript for another video?

Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.

Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact

Is Giant Dinosaur Ne Pure Park Me Tabahi Macha Di (Jurass...