काला जादू KALA JADU | Horror Story | Haunted Stories | Scary Stories | Darr Sabko Lagta Hai

Darr Sabko Lagta Hai2,201 words

Full Transcript

डर सबको लगता है। आधी रात का समय था। आसमान आज बाकी दिनों के मुताबिक ज्यादा ही स्याह नजर आ रहा था। शायद यह अमावस्या की रात थी। रोहित बाइक से घर लौट रहा था और उसका फोन बार-बार बज रहा था। हां पापा, अब बाइक चला रहा हूं। बस 10 मिनट में घर पहुंच जाऊंगा। आप क्यों परेशान होते हैं? रोहित ने फोन रखा और फिर से बाइक स्टार्ट करने लगा। बार-बार स्टार्ट करने पर भी ना जाने क्यों उसकी बाइक स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। रोहित ने माथे से पसीना पोछा और महसूस किया सड़क आज रोज से कुछ ज्यादा ही सुनसान थी। शिट यार, इसे भी अभी बंद होना था। इतनी रात को तो कोई मैकेनिक भी नहीं मिलेगा। रोहित ने हड़बड़ाहट में बाइक फिर से स्टार्ट करने की कोशिश की। और तभी बाइक के शीशे में उसे पीछे कोई काला साया खड़ा दिखा। ऐसा लगता था जैसे उसने मजबूती से उसकी बाइक को पकड़ रखा हो। घबराकर रोहित के हाथ से फोन छूट गया। उसने डरते-डरते पीछे देखा लेकिन पीछे कोई नहीं था। रोहित ने फिर से शीशे में देखा तो उसे अभी भी वो साया वहां खड़ा नजर आया। उसकी आंखें सफेद थी मगर पुतलियां गायब। उसका नाक, कान, होठ कुछ और नजर नहीं आ रहा था। जैसे सब एक ही में मिला हुआ था। रोहित का शरीर सुन पड़ रहा था। अचानक उसे अपने कंधे पर एक ठंडा हाथ महसूस हुआ और उसी के साथ रोहित बाइक और फोन वहीं छोड़कर पैदल ही घर की तरफ भागने लगता है। रोहित शहर के सबसे बड़े कॉलेज में पढ़ने वाला एक अमीर बाप का बेटा था। महंगे कपड़े, बाइक, मोबाइल और बेहिसब पॉकेट मनी ने उसे मुंहफट और लापरवाह भी बना दिया था। एक दिन रोहित अपने दोस्तों के साथ कॉलेज की पार्किंग में बाइक पर बैठा हुआ था। उफो जरा देखो तो कयामत जा रही है। अरे हमारे कॉलेज में कयामतों की कमी थोड़ी ना है। अरे यार रोहित क्या तू हर समय फोन में आंखें गड़ाए रहता है। अरे जरा नजर उठाकर तो देख सामने क्या मस्त नजारा है। अरे हट भाई तू ही ले ऐसे नजारों का मजा। क्योंकि मुझे तो इन सब में कोई दिलचस्पी नहीं है। क्यों भाई? लड़की नहीं तो लड़कों में इंटरेस्ट है क्या तुझे? अपनी हद में रहा कर जतिन। यह सब कहने की हिम्मत कैसे हुई? अरे ठीक है भाई। इतना भड़कने की क्या जरूरत है? मैंने तो बस मजाक ही किया यार। अगर एक हल्का सा मजाक मैंने तेरे गाल पर रख दिया ना तो तेरा दिमाग घूम जाएगा। तेरी औकात नहीं है मेरे साथ मजाक करने की। अरे यार बस भी करो। इतनी सी बात के लिए इतना क्यों लड़ रहे हो? मुफ्त की दारू पी पीकर ज्यादा ही बोलने लगा है यह। अपनी औकात में रहा कर भिखारी कहीं का। याद है ना? कॉलेज स्टार्ट हुआ था तो चाय पीने के भी इसकी जेब में पैसे नहीं होते थे। आज मेरी बिल्ली मुझी को म्याओ कर रही है। हम इतना बोलकर रोहित गुस्से में बाइक स्टार्ट करके वहां से चला गया। लेकिन आसपास खड़े कई लोगों ने रोहित की यह बात सुन ली थी। उस छोटी सी बहस ने जतिन के दिल में गहरी आग लगा दी थी। ऊपर से रोहित की कही गई बात उसके कानों में बार-बार गूंज रही थी। अरे छोड़ ना भाई। ये सब तो दोस्तों में चलता ही रहता है। चल तुझे ठंडी बियर पिलाता हूं। फिर तेरा दिमाग एकदम शांत हो जाएगा। भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारी बियर। शाम को जतिन अपने कमरे में अकेला बैठा था। उसके सामने टेबल पर रोहित और सूरज के साथ खिंचवाई गई उनकी पुरानी फोटो रखी थी। वो फोटो को लगातार घोर रहा था। अचानक गुस्से में वो फोटो फ्रेम को धक्का मारकर जमीन पर गिरा देता है। तभी उसके फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज आता है। क्या किसी से बदला लेना है? अगर हां तो सोचो मत। उसका नाम और फोटो भेजो और देखो काले जादू का अविश्वसनीय चमत्कार। मैसेज पढ़ते ही जतिन चौंक गया। ये ये क्या है? अब आजकल के लोग कुछ भी स्कैम करते हैं। पागल गवार कहीं के हम जतिन ने फोन एक किनारे फेंक दिया और सो गया। लेकिन उस रात उसे ठीक से नींद नहीं आई। अगले दिन फिर से उसकी आंख फोन बजने से ही खुलती है। आधी नींद में वो फोन देखता है। ये ये क्या है? शिट। किसी ने जतिन और रोहित की लड़ाई का वीडियो बना लिया था और उसे Facebook पर अपलोड भी कर दिया था। जो वाक्या अभी तक बस दो-चार लोगों ने ही देखा था वो अब सब देखने वाले थे। शर्म और गुस्से से जतिन अपना फोन जोर से पटक देता है। कुछ देर गुस्से में आंसू बहाने के बाद जतिन फिर से फोन उठाता है और मैसेज को दोबारा पढ़ता है। 100% समाधान। कुछ देर तक जतिन सोचता रहा। फिर उसने गुस्से में रोहित की वही फोटो उस नंबर पर भेज दी जो उसके सामने रखी हुई थी। देखते हैं आखिर यह सब सच भी है या सिर्फ धोखा। कुछ ही सेकंड बाद रिप्लाई आया कि काम हो जाएगा। लेकिन जब असर दिखे तो पीछे मत हटना। मैसेज पढ़ते ही जतिन के चेहरे पर एक हल्की सी डरावनी मुस्कान आ गई। दो दिनों तक रोहित कॉलेज नहीं आया। एक दिन जब आया तो यार रोहित कहां है तू आजकल? कुछ नहीं। मेरे पापा का बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो रहा है। इसलिए उनके साथ थोड़ा काम संभाल रहा था और इसी चक्कर में दो दिन से ठीक से सो भी नहीं पाया हूं। अरे तेरा पापा और बिजनेस में नुकसान। ये तो बड़ी अजीब बात है। 20 साल से वो इस बिनेस में है। वही तो ना जाने क्या चल रहा है। रोहित को ऐसे देखकर जतिन को थोड़ा अजीब लगा। नहीं ये बस एक इत्तेफाक ही होगा। ऐसे थोड़ी है कि फोन से किसी पर काला जादू कर सकता है। जतिन का फोन फिर से बजा। इस बार सिर्फ मैसेज नहीं था बल्कि एक वीडियो क्लिप भी थी। वीडियो में रोहित अपने कमरे में अकेला बैठा था और बड़बड़ाते हुए बार-बार अपने सर के बाल तोड़कर जमीन पर फेंक रहा था। नीचे एक मैसेज लिखा हुआ था। पहला चरण शुरू हो चुका है। अगर काले जादू का पूरा असर चाहते हो तो अगला काम तुम्हें खुद करना होगा। यह मैसेज पढ़कर जतिन का दिल जोरों से धड़कने लगा। ये ये वीडियो किसने बनाया? ये तो रोहित का कमरा है। क्या इसका मतलब है कि कोई सच में यह सब कर रहा है? आज रात 12:00 बजे एक काले कपड़े में उसकी फोटो लपेटो और तीन बार उसका नाम लेकर बोलो जैसा दर्द तूने दिया है वैसा दर्द अब तू भुगत और फोटो के ऊपर एक नारियल और एक दीपक जलाकर उसे चौराहे पर रखकर आओ और अगर इसके बाद पीछे हटे तो अंजाम बुरा होगा। जतिन अभी भी मैसेज को घूर रहा था। उसके हाथ कांप रहे थे। लेकिन उसका गुस्सा आज डर से बड़ा था। उसने मैसेज में लिखा सब कुछ कर डाला और फिर धीरे से बोला जैसा दर्द तूने दिया वैसा दर्द अब तू भोगा था। जैसे ही जतिन ने यह बात कही दीपक बुझ गया। जतिन के चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान फैल गई। उस रात के बाद से रोहित ठीक से सो नहीं पा रहा था। पापा पता नहीं मुझे क्या हो रहा है। उस रात एक अजीब सा काला साया मेरा पीछा कर रहा था और उसके बाद से मुझे ऐसा लगता है कि मैं अकेला नहीं हूं। हर वक्त कोई है मेरे आसपास? अरे बेटा ये सब तेरा वहम है। सच-सच बता आजकल तू ज्यादा नशे तो नहीं कर रहा है ना? ओफो पापा आपसे तो बात करना ही बेकार है। आप कुछ भी बोलते हैं। मैं कोई नशेड़ी हूं क्या? तो और क्या बोलूं? एक तरफ यहां बिजनेस डूबता जा रहा है और दूसरी तरफ तू ऐसी बेफिजूल की बातें लेकर बैठा है। हद होती है नासमझी की। किशोर रोहित की बात को टाल देता है। लेकिन यह वहम नहीं था। हर रात उसे लगता कोई उसके बिस्तर के नीचे बैठा है। लेकिन नीचे झांकने पर कोई नजर नहीं आता था। आईने में उसे अपने पीछे एक काला साया नजर आता। बाइक चलाता तो महसूस होता कि कोई उसके पीछे बैठा हुआ है। हर पल दो आंखें खुद का पीछा करती महसूस होती और एक रात जब वो सोया हुआ था कि तभी कोई डरावनी आवाज में उसका नाम पुकारता है। रोहित कौन है पापा? क्या आप हैं? रोहित देखता है कि अंधेरे में दरवाजे पर कोई खड़ा है। क्या है बिरजू? ऐसे खड़े क्यों हो? छोटे साहब, बड़े साहब आपको छत पर बुला रहे हैं। क्या? इतनी रात को छत पर क्यों? क्या हुआ? पता नहीं। आप चल कर देख लीजिए। रोहित को कुछ अजीब लगा। आज बिरजू की आवाज कुछ अलग थी। वो काफी भारी और खींची हुई थी। जैसे कि गले से नहीं बल्कि गहराई से निकल रही हो। बिरजू आगे-आगे चल रहा था। रोहित भी धीरे-धीरे उसके पीछे सीढ़ियां चढ़ने लगा। हर कदम बढ़ाने पर उसे लग रहा था जैसे उसके पीछे कोई और भी चल रहा हो। छत का दरवाजा आधा खुला हुआ था। और आज हवा रोज से ज्यादा ही तेज चल रही थी। बादल चांद को ढक रहे थे। इसलिए अंधेरा घना था। छत पर पहुंचते ही रोहित ने चारों तरफ देखा लेकिन किशोर कहीं नजर नहीं आया। सामने बस एक मोमबत्ती जल रही थी। बिरजू यहां तो कोई भी नहीं है। तू मुझे यहां क्यों लेकर आया है? पीछे से दरवाजा धड़ाम से बंद हो गया। और रोहित घबरा कर पलटा। वहां कोई नहीं था। और सामने खड़ा बिरजू भी अपनी जगह से गायब था। अगले पल रोहित को दरवाजे के पास वही काला साया खड़ा नजर आता है और इस बार वह एकदम साफ नजर आ रहा था। साया लंबा और उसके कंधे झुके हुए थे। उसकी आंखें सफेद थी और पुतलियां गायब थी। मेरा दर्द अब समझ में आया अब तू भुगत। अंतिम चरण शुरू अब उसकी आत्मा कमजोर है। बस एक शब्द और लिखो समाप्त और खेल खत्म करो। मैसेज पढ़कर जतिन के हाथ कांप रहे थे। उसने खिड़की से बाहर देखा और उसे अचानक लगा कोई उसकी खिड़की के बाहर खड़ा उस पर नजर रख रहा है। डर की लहर उसके भीतर दौड़ गई। आज पहली बार जतिन को वह खौफ महसूस हुआ। जो उसने रोहित के लिए बिछाया था। उसकी आंखों के सामने रोहित का डरता हुआ चेहरा घूम गया। उसे आज पहली बार पछतावा नहीं मैं यह नहीं कर सकता। अब ये बहुत ज्यादा हो रहा है। मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी। इसे रोकना होगा। रोहित दोस्त है मेरा। जतिन कुछ सोच पाता। उसके पहले ही स्क्रीन पर लाइव वीडियो खुल गया। जिसमें छत पर खड़ा रोहित दिख रहा था। उसके ठीक पीछे वो काला साया था। उसकी डरावनी हंसी देखकर डर के मारे जतिन का खून सूख गया। रोहित के भरी ठंडी में भी पसीने छूट रहे थे। साए ने डरावनी आवाज में गुनगुनाना शुरू किया। खेल खत्म। खेल खत्म। खेल खत्म। नहीं रोहित पीछे हट। लेकिन तभी जतिन की खिड़की से बाहर झांक रहा साया भी अंदर आ गया और उसने जतिन की गर्दन पकड़ कर आंखों में आंखें डालकर कहा था ना पीछे मत हटना अब या तो वो या फिर तू साया एक आत्मा लेकर ही जाएगा जतिन बेबस हो गया उसकी आंखों से पानी की तरह आंसू बहने लगे आगे बस छत पर खड़ा साया तेजी से रोहित की तरफ भागा और डर के मारे रोहित ने छत से ही छलांग लगा दी। उसकी फौरन मौत हो गई। किशोर और घर के नौकर भागे-भागे गए। उसके शरीर से खून की धार बह रही थी। और ये सब जतिन ने अपनी आंखों से देखा। सब सब खत्म। अगले दिन से ही जतिन सदमे में चला गया था। वो बोलता कम और घोरता ज्यादा था। उसकी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ गए थे। रोहित की मौत को तो पुलिस ने सुसाइड माना और केस वहीं क्लोज हो गया। किशोर अंदर से बुरी तरह टूट चुके थे। और उन्होंने बयान में बस इतना कहा। मेरा बेटा ऐसा नहीं था। वो डर रहा था। किसी चीज से डर रहा था लेकिन मैं उसकी मदद नहीं कर पाया। कमरे में भयानक अंधेरा था। जतिन बिस्तर पर बैठा हुआ था और उसका फोन बंद था। सामने रखी मोमबत्ती बुझी हुई थी और अचानक जतिन का फोन अपने आप ऑन हो गया। स्क्रीन पर वही नंबर था। जतिन की आंखें बड़ी हो गई। सौदा पूरा हुआ। जतिन के हाथ सुनने पड़ गए। फिर दूसरा मैसेज आया। अब अगला नाम भेजो। ये देखकर जतिन का गला सूख गया। नहीं नहीं। मैंने तो सिर्फ एक बार। बस एक बार किया था। अब दोबारा नहीं। तभी कमरे की लाइट झपकने लगी। और पीछे से वही आवाज आई। या तो वो या फिर तू जतिन की जैसे सांसे ही अटक गई। हिम्मत जुटाकर उसने किसी तरह धीरे-धीरे पीछे मुड़कर देखा। लेकिन इस बार वहां पर काला साया नहीं था। वहां खड़ा था रोहित। उसका चेहरा नीला पड़ा हुआ था। आंखें सफेद गर्दन टेढ़ी। इस बार तू चल खेल खत्म करते हैं। अचानक कमरे में अंधेरा हो जाता है और जतिन की चीख सुनाई देती है। कुछ देर बाद जतिन खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और यह खूनी खेल खत्म हो गया

Need a transcript for another video?

Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.

Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact

काला जादू KALA JADU | Horror Story | Haunted Stories | Sc...