01 What is Redis and why it exists

Chai aur Code6,639 words

Full Transcript

हां जी कैसे हैं आप सभी? स्वागत है आप सभी का चाय और कोड पे और हमें लगा कि चैनल बढ़िया चल रहा था। व्यूज भी बढ़िया आ रहे थे। रोड मैप्स, गाइडेंस वीडियो, मसाला टॉपिक बड़े अच्छे चल रहे थे। फिर हमें लगा यार व्यूज ज्यादा हो रहे हैं। थोड़े कम कर लिए जाए। तो इस वीडियो के साथ में इस सीरीज में हम करने वाले हैं व्यूज कम। अब व्यूज कम कैसे होते हैं? एडवांस टॉपिक पे बात करके। बड़ा ही सिंपल है। तो स्वागत है आप सभी का एक और नई प्लेलिस्ट या फिर लॉन्ग वीडियो। अभी मुझे कोई पता नहीं है कैसे ये डिलीवर करेंगे बट होपफुली प्लेलिस्ट होगी। तो स्वागत है आप सभी का एक एडवांस बैक एंड प्लेलिस्ट। अब जब भी आप बात करते हैं एडवांस्ड बैक एंड की तो वहां पे बहुत सारी चीजें हो जाती है क्योंकि एक बेसिक के बाद तो सब कुछ ही एडवांस है। तो हमें फोकस रखना पड़ेगा। हमारा फोकस है इस सीरीज के साथ में सिर्फ और सिर्फ रेडिश पे। अब रेडिश पे भी भला कोई सीरीज हो सकती है क्या? रेडिस तो यूजुअली एक टॉपिक है। 1 घंटे डेढ़ घंटे में खत्म हो जाता है। पर मुझे लगा नहीं यार आराम से क्योंकि हम रिटायर्ड हैं। तो हम एंजॉय करेंगे चाय के साथ में रेडिस को। बहुत सारी सीरीज होगी। कोड भी करेंगे बहुत सारा। बहुत सारे आपको मैं प्रैक्टिकल आस्पेक्ट्स भी बताऊंगा। इस वीडियो सीरीज के बाद मेरा सिर्फ इतना सा गोल है कि आपका रेड का डर भी खत्म हो जाए और आपको एग्जैक्टली पता हो रेडिस कहां यूज़ करना है ना कि सिर्फ पता हो। अब एक्चुअली में कोड भी कर पाएं। क्योंकि देखिए जब मैं सिस्टम डिजाइन वगैरह के हमारे कोहोट्स वगैरह होते हैं या कोर्सर्सेस होते हैं जब भी मैं बात करता हूं वहां पर मुझे ज्यादा पसंद नहीं होता कि रेडि को मैं कोड करके दिखाऊं क्योंकि आप सीनियर डेवलपर हो वहां पे एक्सपेक्टेशन यही होती है एटलीस्ट बेसिक तो हो ही मिड लेवल तो हो ही वहां पे अगर मैं आपको रेड डिस्क के एक कमांड्स बता रहा हूं इंस्टॉलेशन बता रहा हूं तो मजा नहीं आता। यहां पे हम जो बात करेंगे वो करेंगे रेडि की। तो चलिए जी इस प्लेलिस्ट के अंदर हर वीडियो के अंदर एक कमेंट गोल होगा या हर सेक्शन में एक कमेंट गोल होगा क्योंकि व्यूज तो ज्यादा आने नहीं वाले। तो अगर आप देख रहे हैं तो एक छोटा सा आपका कमेंट थैंक्स कुछ भी नोट हो तो वह छोड़ जाएंगे अगर आप कमेंट सेक्शन में भारी मात्रा के अंदर तो बहुत सपोर्ट मिलेगा वरना ठीक है चाय के ऊपर वीडियोस तो बनाएंगे ही खैर इस वीडियो के अंदर सबसे पहले मैं जानना चाहूंगा कि आपने आज से पहले कभी रेडिस इंस्टॉल करके यूज़ किया है या नहीं किया है यह पहले मुझे बताइएगा कमेंट सेक्शन में और उसके बाद अब आपको लेके चलता हूं हमारे ग्राउंड के ऊपर यह है हमारा ग्राउंड जो कि है डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन ग्राउंड अभी हम कोड पे नहीं जाएंगे क्योंकि पहले हमें समझना जरूरी है रेडिस क्या है और हम आराम से तबीयत से समझेंगे रेडिस क्या है और उससे भी ज्यादा जरूरी रेडिसक क्या नहीं है। हां जी। अब यह वाली जो पूरी हमारी बात है यह स्टार्ट होती है एक वार्निंग के साथ में। वार्निंग तो यूजली रेड होती है तो रेड से ही लिखेंगे हम भी। तो हमारी यह है वार्निंग। अब वार्निंग क्या है? ओपिनियंस। ओपिनियंस। अब देखिए ओपिनियंस क्या है? यह मैं आपको थोड़ी सी देर में भी बताऊंगा। अब यह जो वार्निंग लिखी है मैंने ओपिनियंस की इसलिए लिखी है क्योंकि आजकल ना डेटाबेस की लाइन एकदम ब्लर होती जा रही है। आप अगर पोस्टग्रेस को भी रेडिस की तरह यूज करना चाहो तो वो भी करने देता है अलाउ। तो यहां पे ओपिनियंस होंगे मेरे जो कि स्टैंडर्ड ओपिनियन है। सब जगह वैलिड होते हैं। बट इन ओपिनियंस को इजीली चैलेंज किया जा सकता है क्योंकि डेटाबसेस इतनी जल्दी इवॉल्व हो रहे हैं आजकल और इतना ज्यादा एनहांसमेंट उनके अंदर आ रहा है। तो यहां पे अपना ओपिनियंस रहने ही वाले हैं। तो आइए जी हम एनालॉजीस के साथ में समझेंगे कि रेडिसज है क्या? तो देखिए सबसे इजी आपने अपने घर के आजकल तो खैर ब्लिंकेट वाले हो गए हैं सभी ब्लिंकेट जेप्टो वाले बट आपने अपने घर के पास में कोई ना कोई किराना स्टोर देखा होगा तो यह है हमारे यूजर ठीक है और यह है आपका एक स्टोर अब इस स्टोर के पास में आप जाते हो बार-बार पहली बार आप गए और आपने एक छोटा सा क्वेश्चन करा कि व्हाट इज द प्राइस ऑफ चाय? चाय की कीमत कितनी है? अब जो भी आपकी फेवरेट चाय है कमेंट में बताइएगा जरूर रेड लेबल है कोई और चाय है जो भी आप पीते हैं तो चाय की कीमत क्या है अब यह जो किराना स्टोर वाला है ना यह क्या करता है कि इसको तो याद नहीं रहता तो यह जाता है अपने बैक स्टोर के अंदर ठीक है जी यह पहुंचे यहां पे बैक स्टोर के अंदर बैक स्टोर पे भी नहीं यह वहां पे जाके एक रजिस्टर उठाता है उस रजिस्टर के अंदर ऐसे लिस्ट करके देखता है कि अच्छा यह चाय की कीमत है। फिर यहां पे आता है प्राइस लेके और फिर यह आपको बताता है कि यह प्राइस है। ठीक है? एक बार के लिए तो बड़ी अच्छी एनालॉजी है कि ठीक है चाय की प्राइस मिल गई। अब दोबारा से एक और यूजर आया। उसने कहा बताओ जी चाय की प्राइस क्या है? अब यह तब तक भूल चुका है। यह हमारे थोड़े भूलने वाले भाई साहब हैं। तो यह भूल जाते हैं जल्दी। यह फिर से गया बैक रजिस्टर के पास में। वापस से रजिस्टर खोला। देखा पूरा डिटेल कि क्या है। फिर से पता करके आया कि जी चाय की कीमत तो यह है और इसने जाकर यूजर को बताया कि जी चाय की प्राइस क्या है? क्वेश्चन सेम है। अभी तक तो ठीक है मामला। अब क्या करो? तो इस क्वेश्चन को आप मल्टीप्लाई कर दो सीधा छोटे-मोटे नंबर से नहीं 10000 से। अब 10000 जब ये x हो जाता है तो तो प्रॉब्लम है कि यार 10000 बार जाके थोड़ी ना देखूंगा मैं। इनफैक्ट 10000 तो जैसे आप नंबर लेते हो मैं मुंह से बताना भी पसंद नहीं करूंगा। तो मैं क्या करूंगा यहां पे? मैं सिंपली एक बोर्ड रख दूंगा कि उस बोर्ड पे टी की प्राइस रख देते हैं कि हमारा जो टी है उसकी कीमत है सपोज़ करो ₹20। नहीं आती है ₹20 में चाय का पैकेट तो बट ठीक है। हमने कहा ₹20 के अंदर यह चाय है। अब यूजर को जब भी पूछना है वह स्टोर के पास आएगा कि ठीक है जी बताओ चाय की प्राइस क्या है? स्टोर सीधा इसमें से देख के बता देगा कि ठीक है यह लो बोर्ड आगे कर देता है वो जब देखो कि हां इसमें से देख के और निकल जाओ। यह वाला काम कंपेरेटिवली फास्ट है। लेकिन बोर्ड के अंदर क्या है कि ऐसे रजिस्टर जैसे प्राइिंग नहीं लिख रखी है। वह मिटाने वाला बोर्ड आता है फटाफट से उसमें लिख देता है और अपना काम हो जाता है। यह जो बोर्ड है ना यही एग्जैक्टली रेडिस है। अब रेडिस सिर्फ एक यही काम नहीं करता है कि आपको जल्दी चीजों को कर देता है। रेडिस के और भी बहुत सारे काम हैं। लेकिन अभी हम कुछ ना कुछ समरी तो हमारी बता सकते हैं कि हां जी क्या-क्या समझ में आया हमें। तो रेडिस की जब भी आप बात करोगे एक चीज आपको हमेशा दिखाई देगी जो कि देगी इन मेमोरी डीबी। अब यहां पर आते हैं ओपिनियंस। इन मेमोरी डीवी का मतलब तो टेक्निकली यह होना चाहिए था कि सब कुछ आप मेमोरी में रख रहे हो। अब इतना तो आप और मैं दोनों जानते हैं कि किसी भी चीज को हार्ड डिस्क से रीड करने के लिए भले ही वो एसएसडी हो ज्यादा टाइम लगता है। अगर वो रैम के अंदर ही है तो ऑब्वियस सी बात है फटाफट लोडेड ही है ऑलरेडी। तो फटाफट जवाब दे दो। लेकिन जब मैं आपको बोलता हूं कि इन मेमोरी डेटाबेस है रेडिस। तो इसको चैलेंज करने बहुत सारे लोग जाते हैं कि सिर्फ इन मेमोरी नहीं है और इन मेमोरी होता तो यह रिस्टार्ट पे गायब हो जाता। बट रेडिस अब आपको फीचर देता है पर्सिस्टेंट डेटा के भी कि जैसे ही सर्वर रीस्टार्ट होता है उसकी जो फाइल्स है उसमें से वापस से डेटा लोड करके मेमोरी में रख लेता है बट सर्व मेमोरी से ही करता है रेड हमेशा से तो ठीक है जी इन मेमोरी स्टोर है यूजुअली इसको लोग डेटाबेस भी बोलना पसंद नहीं करते इसको इन मेमोरी स्टोर बोलते हैं कई लोग इसको हैश मैप का स्टोर बोलते हैं और वो सभी सही हैं एक्चुअली में अपनी जगह पे तो इन मेमोरी स्टोर है पहली बात तो यह और यह भी बोला जाता है यह जो रेडिसis है या रेडिस के और भी जितने भाई बंधु हैं वह सारे के सारे क्योंकि ये स्टेट को ना रैम के अंदर लोड करके रखते हैं। तो यह एक्चुअली में टर्न्स आउट यह हो जाते हैं फास्ट। ठीक है जी? इतनी कहानी भी समझ में आ जाती है। यूजुअली इसको फास्ट की जगह लाइटनिंग फास्ट भी अगर मैं बोलूं तो भी ठीक रहेगा। तो अब एक बार छोटा सा डायग्राम बना के समझ लेते हैं कि जी अभी तक ये तो बात हमने समझ ली। अब रेडिस का पूरा कहानी कैसे होती है। तो यह है जी हमारे पास इसर नहीं यह है हमारे पास यूजर। अब आपकी जो एप्लीकेशन है वह कुछ इस तरह से है। यह आपका बैक एंड है। अब आपने बैक एंडस्ट एपीआई में लिखा है, स्प्रिंग में लिखा है या मर्ड में लिखा है। जैसे भी आपने लिखा है ये आपके ऊपर है। आपका ये एप्लीकेशन है। इसको यह भी ठीक रहेगा अगर मैं बैक एंड एप्लीकेशन लिख दूं तो। ठीक है जी। अब यूजर यूजर जो है वो इंटैक्ट करता है सिर्फ और सिर्फ बैक एंड से। ये अपना रिक्वेस्ट रिस्पांस। क्लासिक रिक्वेस्ट रिस्पांस मॉडल है। अब आइडियल केस में क्या होता है कि आप एक इन बिटवीन वैसे रेडिस को लगाने की कई स्ट्रेटजीज़ होती है जो कि डेटाबेस सिस्टम डिज़ाइन वगैरह में कभी और डिस्कस करेंगे। बट अभी के लिए इतना देख लो कि आपके पास एक रेडिस लगा हुआ है या फिर मैं इसको बोल दूं इन मेमोरी क्योंकि यहां पे आप जो पढ़ाई करने वाले हो ये रेडिस या रेडिश जैसे सारे इसके भाई बंधु पे सेम अप्लाई होती है। तो बैक हैंड एप्लीकेशन क्या करती है? अपना फटाफट से यहां रेडिस में चेक करती है। अगर डाटा मिल गया तो यहीं से रिसोंड कर देती है। कंपेरेटिवली फास्टर रहता है। अब सिर्फ ऐसा नहीं है कि यह रेडिस ही लगता है। एक बात हमेशा ध्यान रखना सिर्फ रेडिस अकेला नहीं लगता है या फिर यह कभी भी डेटाबेस का रिप्लेसमेंट नहीं होता है। तो इसी तरह से हमारे पास एक और आपके पास है जो कि है डेटाबेस। अब आपका डेटाबेस आप मोंगो मान लो या फिर आप पोस्टग्रेस मान लो पोस्टग्रेस या फिर मायesl जो भी आपको चाहिए वो है तो अगर आपका डेटाबेस या फिर जो वैल्यू आप सर्च कर रहे थे हो सकता है आप रिकॉर्ड सर्च कर रहे थे प्रोडक्ट सर्च कर रहे थे चाय मेन्यू सर्च कर रहे थे वो अगर यहां नहीं मिला तो फिर एप्लीकेशन आपको कॉल करेगी बोंगo डीबी को और वहां से पहले क्या करती है यूजुअली हम क्या करते हैं अगर फ्रीक्वेंटली आस्क्ड रिकॉर्ड है जिसको हॉट रिकॉर्ड हम बोलते हैं तो उसको हम रेडिस में एक बार छोड़ जाते हैं और अब रिकॉर्ड आ ही गया है तो उसको फिर हम फाइनली यहां से बैक एंड पे रिप्लाई कर देते हैं ताकि अगली बार वह जाए तो उसको वह रिकॉर्ड यहां पे मिल जाए। यह होता है अपना अ बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर। लेकिन अब इंटरेस्टिंग बात आती है कि अब ये जो लाइन मैं ड्रॉ कर रहा हूं ये लाइन कितनी बड़ी ड्रॉ है? ये लाइन इतनी ड्रॉ हो रही है। इतनी ड्रॉ हो रही है या सिर्फ इतनी ड्रॉ हो रही है। अब ये लाइन क्या है एक्चुअली में? ये जो लाइन है ये है आपका नेटवर्क। हां जी। अब नेटवर्क के बाहर अगर आपका रेडिस है तो ऑब्वियस सी बात है यह जो नेटवर्क डिले है या लेटेंसी जिसको बोलते हैं इसको कोई नहीं बचा सकता। देखिए अब नेटवर्क को कॉल करने में जितना टाइम लगेगा वो तो लगेगा ही। वो तो आपके डीबी में भी लगने वाला है। वो तो हमारे रेडिश में भी लगने वाला है। तो अगर इस रेडिश को आप मूव कर देते हो अंदर तो ऑब्वियस सी बात है रेडिकुलसली फास्ट हो गया। यह तो एक तरह से एक एप्लीकेशन में ही आपने एक स्टेट बना दी मेमोरी की। बट यूजुअली कम ही करते हैं ऐसा। तो इंटरेस्टिंग बात यह होती है इस नेटवर्क लेटेंसी को हमेशा मान के चलिएगा कि होगी ही होगी आपके पास में और आजकल जो मैंने बताया ना ये वार्निंग ओपिनियंस यस ये ओपिनियंस का एक और पार्ट आता है कि आजकल कुछ डेटाबेस ऐसे हैं सारे तो नहीं है जिसमें पोस्टग्रेस एक है कि सम डीबी कैन स्टोर वैल्यूज़ इन मेमोरी और एक्चुअली में हर डेटाबेस का आर्किटेक्चर कुछ इसी तरह से ही बना होता है कि कुछ फ्रीक्वेंटली जो पास रिकॉर्ड्स हैं उनको वो मेमोरी में रखता ही है। अब डीवी की मेमोरी ज्यादा नहीं होती। रेडस्ट तो चलता ही पूरा मेमोरी आर्किटेक्चर पे है बट फिर भी होता है। तो हमेशा ध्यान रखना कि जब भी हम ये मेजर्स ये कैलकुलेट कर रहे हैं कि फास्ट है उसमें हम ये लेटेंसी को काउंट नहीं कर रहे हैं। देखो नेटवर्क कॉल तो होगा ही होगा। अगर ये सारे ही एक ही वीपीसी में रखे हुए हैं। मतलब एक ही नेटवर्क में रखे हैं तब तो ऑब्वियस सी बात है फास्ट है। लोकल ही है सब कुछ। बट ये पूरा काम ऐसे रहता है। तो यह वाली कहानी भी आपको समझ में आ गई कि रेडि के अंदर क्या होता है? हमेशा ध्यान रखना रेडि कभी भी रिप्लेसमेंट नहीं होता है डेटाबेस का। आपका जो परमानेंट ट्रुथ है, अल्टीमेट जो ट्रुथ सोर्स है, ट्रुथ सोर्स, यह तो आपका डीवी ही होगा। तो इन भाई साहब को ट्रुथ सोर्स ही बोला जाता है हमेशा। ओके जी। यह वाली कहानी भी हमें समझ में आ गई कि चलो ठीक है। याद रखने का सिंपल तरीका बताऊं आपको कि जो डीबी है ना इसको रखना अपने नोटबुक की तरह। यह अपना नोटबुक है और ये आपकी इन मेमोरी। इन मेमोरी क्या है? हाथ-वात पे लिख लेते हो ना कई बार कुछ चीजें याद रखने के लिए। एग्जाम्स की बात नहीं कर रहा हूं। ठीक है? बट आप समझ गए हो। उस तरह से आपका पूरा रखा जाता है। ठीक है? तो आपको समझ में आ गया कि यह फास्ट क्यों होता है? कैसे होता है? कहां पे यूज़ करते हैं। अब एक चीज यह तो समझना हमें जरूरी है सबसे ज्यादा कि यह बॉटल नेक एक्चुअली में होता क्यों है? और कैसे ये उसको रॉल्व कर लेता है। तो देखो रेडिस पहली बात तो हर चीज का सॉल्यूशन नहीं है। आपको हर चीज को फास्ट नहीं कर देता बट फिर भी एक छोटा सा एग्जांपल लेते हैं यहां पे। इसी एग्जांपल को वापस से हम ड्रॉ करेंगे ताकि इजी रहे हमें समझने में कि क्या हो रहा है। देखो अब हमारे पास वापस से सेम वही कहानी कि यहां पे यूजर है। लेकिन इवेंचुयू क्या हो रहा है? यह यूजर आपके रेप्लिककेट हुए जा रहे हैं। यह ज्यादा हुए जा रहे हैं आपके पास में। काफी ज्यादा यूजर हो रहे हैं। अब यह ज़्यादा हुए, तो आपने क्या करा? आपके पास एक नोड का सर्वर रखा था। यह हो गया आपका नोड का सर्वर। ठीक है जी। तो आपने कहा कि सर्वर भी रेप्लिकेट कर देते हैं। तो यह लीजिए हमने सर्वर भी रेप्लिककेट कर दिया। अब जब आपने सर्वर रेप्लकेट कर दिया तब एक्चुअली में आप क्या करते हो? अभी हमारे पास डीबी एक ही है। सपोज़ करो यह हमारे पास मोंगो डीबी ले लेते हैं। आप पोस्टग्रेस भी ले सकते हो। तो आपके पास ये मोंगो डीबी रखा हुआ है। अभी तक आपके जितने सर्व्स हैं ना ये सभी ही डायरेक्ट मोंगो डीबी पे जा रहे थे। अब हम क्या करते हैं? हम यहां पर बीच में इंट्रोड्यूस करते हैं एक छोटा सा लेयर जिसको बोलते हैं हम रेडिस। अब रेडिस में क्या होता है कि सबसे पहले क्या करो कि आपके पास एक प्रोडक्ट की लिस्ट का रिक्वायरमेंट आया। आपने एक ई-कॉमर्स एप्लीकेशन बनाई कहा कि सारे प्रोडक्ट लिस्ट कर दो। जब तक एक यूजर रिक्वेस्ट कर रहा था आप मंगो डीबी से डायरेक्ट ला के दे रहे थे तब तक कोई इशू नहीं था। बट जैसे ही इन ज्यादा यूज़र्स ने रिक्वेस्ट करना शुरू करा कि यार अब तो बहुत सारे यूज़र्स की एक साथ रिक्वेस्ट आ रही है। तब आपका न तो आपने ज्यादा लगा दिए यहां पे। ये तो चलो हैंडल कर लेगा ये वाला आर्किटेक्चर तो बट मोंगो डीबी बॉटल नेक हो गया ना तो इसी को हां ये ध्यान से समझना जब आपका डेटाबेस रिस्पांस करने में आपका बॉटल नेक है कि एपीआई आपकी क्वेरीज जितना फास्ट आप लिख सकते थे वो सब आपने कर दिया बट अब डेटाबेस को जो ढूंढने में टाइम लग रहा है वो तो लग ही रहा है तो उस सिचुएशन में हम क्या करते हैं यहां पे सिचुएशन में आप लगा देते हो एक रेडिस अब यहां पे भी कुछ-कुछ सीन आते हैं देखो एक तो है आपकी जिसको बोलते हैं कैश मिस इस डेटाबेस को बोलते हैं कैशिंग लेयर रेडी रेडिस को तो अगर कैश मिस होगा तो उस केस में क्या होगा? कैश मिस हो गया। कैश मिस हुआ तो आप डेटाबेस के पास में गए। अब डेटाबेस क्या करेगा? डायरेक्ट रिसोंड नहीं करेगा। यह हमेशा रेडिस को रिसोंड करेगा। और रेडिस क्या करेगा? यही रिस्पॉन्ड करेगा। हां, ऐसे भी कॉन्फ़िगर होता है कि रेडिस ही रेस्पोंड करेगा हर केस में। तो, आपकी सारी रिक्वेस्ट पहले रेडिस के पास जा रही है। अब दूसरे केस में क्या होगा? सपोज़ करो, वह तो कैश मिस था। अब अगर आपके पास कैश हिट हो गया, इसको कैश हिट बोलते हैं। यह लीजिए कैश हिट। अगर कैश हिट हो गया, तो तो कुछ करना ही नहीं है। रेडिस ही तुरंत रिसोंड कर देगा। दैट्स इट। हो गया आपका काम। तो इस चीज से ना कैश्ड डेटा जो होता है इसको बोलते हैं हम फास्ट। कि ये डाटा हमारा फास्ट होता है। अब ये वाला जो प्रोसेस है यह ऑब्वियस सी बात है। कंपेरेटिवली स्लो होगा। स्लो कुछ नहीं होता है। कंपेरेटिवली स्लो होता है। तो रेडिश ने क्या करा यहां पे? हम उसको लिख लेते हैं। थोड़े से टेक्स्ट लिख लेते हैं यहां पे। तो सबसे पहले क्या किया कि रीड प्रेशर जो था वो आपका रिड्यूस हो गया। अभी डेटाबेस देखो राइट ऑपरेशन तो डेटाबेस में जाने ही वाले हैं सारे। लेकिन रीड ऑपरेशन को हम थोड़ा सा कम कर सकते हैं। ये लीजिए रीड ऑपरेशंस आपके रीड का प्रेशर रिड्यूस हो गया। ठीक है जी। जो सेम डाटा है या जिसको हम हॉट डाटा भी बोलते हैं। जो सेम डाटा बार-बार लोग पूछ रहे थे उसको अगर मैं स्टोर कर लेता हूं तो रिस्पांस रिस्पांस हमारा फास्ट हो गया। ठीक है जी? ये भी बढ़िया काम। और जो राइट है वो आप ज्यादातर सीधा डीवी में ही लिखते हो। ऐसा नहीं कि राइट में भी ये सब काम करते हो। ये सिर्फ रीडिंग की स्पीड बढ़ाने के लिए ज्यादा होता है। छोटा सा एक लाइव एग्जांपल पता है आपको? सबसे ज्यादा कौन यूज़ करता है? स्विगी यूज़ करा है? करा ही होगा आपने या Zomato यूज़ कराइए। उनका जो सर्व्ड मेन्यू होता है आपकी सिटी के अंदर वो बार-बार कोई डीबी से थोड़ी पूछ रहे हैं। ऑब्वियस सी बात है कैश से ही लेके आ रहे हैं। वो कैश यूजुअली रेडिसis या रेडिसis का कोई ना कोई भाई बंधु होता ही होता है। अब रेडिस का यह तो हमने समझ गए कि कैशिंग होता है। बट अब यहां पे आते हैं ओपिनियंस। यस वापस से तो देखो एक चीज तो हम समझ गए रेडिस के बारे में कि रेडिस कैश का हमें ऑप्शन देता है। ठीक है जी। यह लीजिए रेडिसक हमें कैश का ऑप्शन देता है। लेकिन उसके अलावा और क्या देता है? एक और काम करते हैं हम रेडिस के साथ में जो कि सेशन स्टोर। कई बार ऐसा होता है इनके डायग्राम्स ही बना लें फटाफट। हां, डायग्राम्स ही बना लेते हैं ताकि आपको ईजीली याद रहे। देखो कैश का डायग्राम बड़ा ही छोटा सा है कि आपके पास यह छोटा सा क्लाइंट आया। आपने यहां पे लगाया रेडिस रेडिस और यह लगाया आपने डीबी। ठीक है जी? यह हो गया आपका कैश का। कुछ एरोस भी बना लो इस तरह से। ठीक है? डीबी से आया। कैश से आया और डीबी में चला गया। नेक्स्ट टाइम पे कैश आया और ये आया। तो आपको हमेशा याद रहेगा कि ठीक है जी ऐसे काम हो जाता है। दूसरा आता है आपके सेशन स्टोर का। हां। यहां पे क्या है कि सपोज़ करो हमारे पास में एक सर्वर है। हां जी। क्लाइंट नहीं सर्वर। एक सर्वर है ए और दूसरा है सर्वर बी। एरो इनकी जरूरत नहीं है। ठीक है जी। एक सर्वर ए है और एक सर्वर बी है। अब हम क्या कर सकते हैं? यूजर का सेशन इसके अंदर स्टोर कर सकते हैं। तो ये जो रेडिस है ना हमारे पास में इसमें आप यूजर का सेशन रख सकते हो। कैसे? मैं यहां पे ड्रॉ कर देता हूं। है ये रेडिस का पार्ट ही। इसमें बड़ा एरो ड्रॉ कर देंगे। बट यहां पे आप एज़ इट इज़ यूजर का सेशन रख सकते हो। कैसे? सपोज़ करो यूजर वन है वो है एक्टिव। और जो यूजर टू है वो है इनएक्टिव। या फिर लॉग इन वैसे भी रख सकते हो आप। एक ही बात होती है। तो अब आपको बार-बार जाके ना डीबी से क्वेरी नहीं करना पड़ेगा कि कौन यूजर लॉक्ड इन है कौन नहीं है। और मेरे सारे सर्वर एक्चुअली में रेड डिस्कस से पूछ सकते हैं। और क्योंकि रेडि तो फास्ट ही होता है। तो यहां पे ईजीली कर सकता हूं। जब कोई यूजर लॉग आउट हो जाए तब ऑब्वियस सी बात है मैं डीबी से उसको स्टेट चेंज कर दूंगा और यहां पे आके भी ईज़ली चेंज कर दूंगा। तो ये जो सेशन स्टोर वाला है ना इसके लिए भी रेडि काफी यूज़ होता है। ठीक है जी। और एक इंटरेस्टिंग बात बताता हूं आपको रेड की। आपके जितने भी ओटीपी आते हैं मोस्टली रेडिस में स्टोर करना पसंद करते हैं स्केल पर। तो अब यह कैसे? सपोज करो हमारे पास अ इसमें क्लाइंट ले लेते हैं। चलो क्लाइंट हुआ। यह हुआ हमारा रेडिस और अब हमें क्या है? इसमें तो डीबी भी मुझे दिखाने की जरूरत नहीं है। आपने कहा कि रिक्वेस्ट करो ओटीपी। ये लीजिए। तो हमने कहा रिक्वेस्ट ओटीपी। अब ओटीपी को नेक्स्ट टाइम वैलिडेट करने के लिए डीबी में रखना पड़ेगा। लेकिन ओटीपी वैलिडेट ही वैलिड ही 5 मिनट के लिए है या 10 मिनट के लिए है। उतनी देर के लिए तो रेडिस में रख सकते हो ना। हां अगर रेडिस क्रैश हो गया तो रेड के पास है मैकेनिज्म वापस से डेटा लोड करने का या फिर ओटीपी तो यूजर दोबारा रिक्वेस्ट कर लेगा। ऐसा कोई खतरनाक डेटा नहीं है कि वापस नहीं जा सकता है। तो ये यूजुअली क्या करते हैं? हम ओटीपी इसी के अंदर स्टोर करते हैं। कुछ इस तरह से रखा जाता है कि ओटीपी हो गया आपके पास में। ये रहा सपोज़ करो 43 43 43 है। उसके साथ में अभी मैं सिंटेक्स भी बता दूंगा आगे चलके। एक टीटीएल नाम की चेंज रख देते हैं हम इसके साथ में कि सपोज करो 3 मिनट के लिए टीटीएल होता है टाइम टू लिव कि इसके बाद यह रिकॉर्ड वैलिड नहीं है। उसका क्लीन अप कर दो उसको साफ कर दो। तो ओटीपी स्टोर है। एक और जो रेड डिस्क का सबसे कॉमन यूज़ आप देखोगे जो कि है रेट लिमिट। रेट लिमिटिंग। रेट लिमिटिंग। अब रेट लिमिटिंग क्यों? देखो सपोज करो आपके पास कोई क्लाइंट है। अब वो बार-बार बार-बार लॉग इन अटेम्प्ट कर रहा है या फिर बार-बार ओटीपी रिक्वेस्ट कर रहा है तो ऑब्वियस सी बात है उसको ब्लॉक करना जरूरी है। उसको कोई ना कोई कूल डाउन पीरियड देना जरूरी है। तो उस केस में आप क्या कर सकते हो? कितनी बार इसने वो अटेम्प्ट किया है उसका रिकॉर्ड आप यहां पे रख सकते हो। अब वो जो रिकॉर्ड है वो हो सकता है लॉग इन का हो, ओटीपी का हो जिसका भी हो। तो हम यहां पर एक रिकॉर्ड रख सकते हैं। बड़ा छोटा सा IPपी बेस भी रख सकते हैं। वैसे बहुत तरह के मैकेनिज्म से रखा जाता है। तो सपोज़ करो कुछ IP है उसका एक्स एक्स एक्सेस जो भी है उसका अगर काउंट हो गया है सपोज़ करो सिक्स तो उसके बाद आप उसको डाल दो अब कि ये जो टीटीएल है ये रिकॉर्ड रहेगा। आप इसको ब्लॉक करके रखेंगे 5 मिनट्स के लिए 10 मिनट्स के लिए जितना भी आप चाहो तो उसका 10 मिनट्स के लिए इस रिकॉर्ड को रखेंगे और यहां पे एक वैल्यू रख देंगे कि यह यूजर कूलडाउन पे है। अब मुझे डीबी पे जाने की जरूरत ही नहीं है। और TTL 10 मिनट्स का है। 10 मिनट बाद ये रिकॉर्ड अपने आप हट जाएगा। तो कभी डेटाबेस हिट करने की जरूरत ही नहीं है। और यूजर भी अपने आप लॉक रहेगा। तो रेट लिमिटिंग भी एक सबसे इंपॉर्टेंट और इंटरेस्टिंग चीज है रेडिस का। अब एक और जो आता है जिसको बोलते हैं बैकग्राउंड। वैसे तो बैकग्राउंड नहीं बोले। इसको जॉब क्यू ही बोल देते हैं। वैसे तो ज्यादातर क्यू बैकग्राउंड में ही होती है। बट ठीक है। अब जॉब q के अंदर क्या है? रेडिस के पास एक और मैकेनिज्म आता है जिससे वो ना क्यू मेंटेन कर सकता है। इसको सिंपली ऐसे मान लो कि आपके पास एक लिस्ट मेंटेन हो जाती है। लिस्ट बोल लो, क्यू बोल लो, जैसे भी बोलो। अब आपके पास यह लिस्ट मेंटेन है। अब इस लिस्ट के साथ में क्या आता है कि हमारे पास एक एक या बहुत सारे वर्कर्स हो सकते हैं। वर्कर्स कुछ नहीं होते हैं। आपकी जैसी नोड एप्लीकेशन बनती है वही वर्कर उसी को वर्कर बोलते हैं। तो अब वर्कर क्या करते हैं? जाके लिस्ट में से डाटा उठाते रहते हैं। अगर एग्जीक्यूट हो गया, प्रोसेस हो गया तो अपना। ठीक है, नहीं हुआ तो वहां पे फेल वगैरह कुछ मार्क रख देते हैं वहां पे। जैसे कि अगर आपको लोगों को ईमेल भेजना है। ईमेल भेजना टाइम कंज्यूमिंग टास्क है। उसमें टाइम लगता है। तो वहां पे क्या कर सकते हो? आप लिस्ट बना सकते हो 1010 यूजर की। 1010 के बैच आपने बना के रख दिए। वर्कर आएगा एक 10 का बैच उठाएगा। 10 लोगों को ईमेल करेगा। फिर वर्कर आएगा 10 लोगों का बैच उठाएगा। उनको ईमेल करेगा। सक्सेस हुआ तो सक्सेस लिख देगा डेटाबेस में। फेलियर हुआ तो फेलियर लिख देगा। बहुत सारे लोग ना इस वर्कर टर्म से कंफ्यूज हैं। वर्कर होता कुछ नहीं है। वही मर्न बैक हैंड एप्लीकेशन है। आपको क्योंकि आदत है उसको एप एप भी हम कंफ्यूज हो जाते हैं। यूजली मोबाइल की ऐप को ही एप समझते हैं। एप एक शॉर्ट वर्ड है एप्लीकेशन के लिए। तो एप्लीकेशन ही होती है वर्कर भी। उसका ही सेकेंडरी नेम है। आपने एप्लीकेशन लिखी बैक एंड की जो पूरा बैक एंड संभाल रही है। एक छोटा बैकंड भी तो लिख सकते हो आप जो कि सिर्फ ईमेल भेजता है लिस्ट में से देखदेख के। तो इस तरह से आप वर्कर्स लिखते हो। तो वर्कर एप्लीकेशन ही होती है और कुछ नहीं होता इससे ज्यादा। तो ये थी पूरी कहानी। वैसे तो और भी है इसके अंदर। थोड़ा सा और हम ज्यादा तो नहीं बट एक छोटा सा और आस्पेक्ट हम देख लेते हैं कि यह जो रेडिस होता है ना रेडिस के अंदर हर चीज आपको एक स्टोर करने का तरीका होता है और सबसे ज्यादा जो कॉमन तरीका है जिसको बोला जाता है की वैल्यू। इसी से इसका नाम आया कि हमारा कि रीड ओनली डिक्शनरीज़ हैं ये। तो की वैल्यू पेयर की तरह रखा जाता है। अब रखने के तरीके सबके अलग-अलग होते हैं। मैं आपको कुछ कॉमन तरीके बता देता हूं। जैसे कि वैसे तो हम प्रैक्टिकल करेंगे इनको आने वाले वीडियोस में। बट जैसे सपोज़ करो प्रोडक्ट ऑल ये नाम से आप एक की बना सकते हो सिंपली। अब इस की के अंदर डेटा क्या होगा हमारा? अ डेटा आप जैसे चाहे रख सकते हो। सपोज़ करो इसके अंदर की है और वैल्यू के अंदर आप एरे रख सकते हो। एरे के अंदर हमारे बहुत सारे ऑब्जेक्ट्स हो सकते हैं। वन ऑफ़ द वे है कि कुछ इस तरह से की रखी जाती है। सपोज़ करो आपको ओटीपी रखना है तो कुछ ओटीपी कोलन और जो भी उसका मोबाइल नंबर है सपोज़ करो यह मोबाइल नंबर है। तो इस तरह से आप रख लेते हो वैल्यूज़ को। अब ये ओटीपी की वैल्यू क्या होगी? मे बी 4 3 कुछ तो ओटीपी आपने भेजा कुछ इस तरह से रख सकते हो अगर आप सेशन रख रहे हो तो सेशन और उसके बाद कोलन और जो भी उसका यूजर आईडी है ए बी सी डी अ 1 2 3 4 जो भी है वो आप उसको रख लेते हो और सिंपली इसके अंदर वैल्यू रख लेते हो सेशन आईडी के साथ में या तो आप रखोगे ही नहीं तो ठीक है उसका सेशन ही एक्टिव नहीं है अगर सेशन एक्टिव है मे बी इसके अंदर आप एक जसन डेटा रख सकते हो हां वो भी कंप्लीटली अलाउ होता है तो यहां पे हमने रख दिया कि इसके अंदर एक यूजर या यूजर आईडी ही रख देते हैं यूजर यूजर आईडी है इसके अंदर फोर और उसके अंदर ईमेल भी रख सकते हैं। रोल भी रख सकते हैं। ये लो रोल रख लो यूजर तो आई थिंक ठीक है। तो कुछ इस तरह से हमें की वैल्यू पेयर रखा जाता है। और रेडिस के साथ में एक जो सबसे इंटरेस्टिंग चीज आती है जिसको बोला जाता है TTL। अब यह TTL क्या चीज़ है? TTL होता है हमारा टाइम टू लिव। कितनी देर के लिए इस की वैल्यू पेयर को रखा जाए? अब यह आप कंप्लीटली आप डिसाइड करते हो कि कितनी देर के लिए रखा जाए। यह कुछ इस तरह से रखा जाता है। मैं एक छोटा सा लाइन डायग्राम भी बना देता हूं कि सपोज़ करो हमारी यहां पे एक क्लॉक है कि अ ये हो गई हमारी क्लॉक। अब कुछ हमारा टाइम जो है वो कुछ इस तरह से चलेगा फ्यूचर के अंदर। ठीक है जी। तो यहां पे इस पॉइंट पे आया हमारा t = 0 ठीक है जी। और यहां पर आपका आया t = 90 सेकंड। ठीक है जी। और यहां पर इस पॉइंट पर आ गया हमारा T 180 180 सेकंड। अब क्या है कि हमने सपोज़ करो कि कुछ लिखा है कोई भी एक टीएल दिया है किसी भी वैल्यू को या सेशन को या ओटीपी को तो हम क्या कर सकते हैं? कंप्लीटली मार्क कर सकते हैं उसको कि टीटीएल 90 तो वो 90 सेकंड तक तो यहां तक तो वैलिड रहेगा। अगर उसके बाद आया है तो कंप्लीटली आप उसको इनवैलिड कर सकते हो। तो ये वाला जो पूरा हमारा यहां से लेके यहां तक का जो टाइम है यहां पे कंप्लीटली इसको इनवैलिड बोल सकते हो या फिर ये भी बोल सकते हो कि ये ऑटो डिलीट हो गया। ऑटो डिलीट इनवैलिड एक ही चीज है इसके अंदर। राइट? ऑलराइट। आ गए वापस। लाइट गायब हो गई थी। इट्स ओके। आपको तो पता ही है हमारे रॉ वीडियोस। तो हम थे यहां पे कि 90 सेकंड तक तो हमारा ओटीपी वैलिड है। उसके बाद इसको इनवैलिड भी बोलते हैं और ऑटो डिलीट भी बोलते हैं। दोनों ही एक ही चीज है। इसमें कोई डिफरेंस वाली बात नहीं है। तो आई थिंक आपको समझ में आ गया। ये की वैल्यू के साथ एक ही चीज रखा जाता है कि इसको इजी टू अंडरस्टैंड रखो हमेशा। ह्यूमन रीडेबल रखो। कोलीजंस अवॉइड करो। हर की के अंदर कुछ ना कुछ ऐसा होना चाहिए कि आपको जानबूझ के वहां रखा गया। जैसे सिर्फ मैंने प्रोडक्ट नहीं रख दिया। प्रोडक्ट कॉलन ऑल। बिकॉज़ कुछ हॉट प्रोडक्ट हो सकते हैं जिनको मैं रखना चाहता हूं कि प्रोडक्ट कॉल ऑन हॉट वहां पर भी मैं एक एरे रखना चाहता हूं। ओटीपी में ऑटोमेटिकली यूनिक हो जाएगा। सेशन आईडी ऑटोमेटिकली यूनिक हो जाएगा आईडीज के साथ में। बट डीबगिंग के लिए लाइफ थोड़ी सी आसान रखना अपनी वरना प्रॉब्लम होगी। रेडिस के अंदर यह जो कैशिंग वाला काम है ना यह जो इनवैलिड होता है डेटा यह सब ऑटोमेटिकली होता है। यह वन ऑफ द फीचर ऑफ रेडिस आता है आपके साथ में। तो इसमें ऐसी कोई लोड लेने वाली बात नहीं है। अब सबसे जरूरी पार्ट आता है। सबसे जरूरी पार्ट आता है आपका इट इज नॉट अ स्यूशन फॉर एवरी प्रॉब्लम। जब भी लोग रेडिस पढ़ते हैं उसके बाद यह होता है कि हर जगह रेडिस लगा दो। हर जगह कैशिंग लगा दो। ऐसा नहीं होता है। अगर आप प्रॉब्लम को नहीं समझ रहे हो तो आप रेड एस लगा के भी कुछ नहीं कर सकते। कई लोगों को मैंने यह भी बोलते हुए देखा है कि मंगो डीबी की क्या जरूरत है? सीधा रेड एस ही लगा दो। यह उस काम के लिए नहीं बना है। प्रॉब्लम को देखो। प्रॉब्लम को मैच करो क्या यह सही में इनमें से मैंने कुछ बताया इनमें से कुछ मैच करता है तो हम रेडिस को यूज़ करेंगे बस ऐसा नहीं कि आंख बंद करके रेडिस लगा दो ऐसे ही कर दो तो ऐसा नहीं होता है अगर हियर इज़ छोटा सा आपका एक चेक गाइडलाइंस क्या यह रीड प्रेशर को रिमूव करने की जरूरत है हमारे एप्लीकेशन में अगर रीड प्रेशर को हमें रिमूव करने की जरूरत है यह हमारा छोटा सा चेक लिस्ट हो सकता है क्या हमें रीड प्रेशर को रिमूव करना है अगर राइट प्रेशर को रिमूव करना है दूसरी स्ट्रेटजीस रेड इस पे आएंगे ही रीड प्रेशर रिमूव करना है पॉसिबबली हो सकता है क्या हमें टेंप डाटा रखना है बहुत सारा रखना है टेंप डेटा एक्सपायर होने वाला यहां पे कौन सा अपना ओटीपी वगैरह के टेंपरेरी टोकंस हो गए सेशंस हो गए डेटा भी रखते हैं टेंपरेरी क्या वो वाला कुछ सिनेरियो है हमारे पास में ऐसा टेंपरेरी डाटा जो एक्सपायर होता है बहुत जल्दी-जल्दी रैपिडली एक्सपायर होता है ठीक है जी आपको कभी कोई शेयर्ड काउंटर रखना है क्या शेयर्ड काउंटर मतलब आपको कोई शेयर्ड काउंटर रेट लिमिटिंग हो गया रेट लिमिटिंग से रेट लिमिटिंग यूजर का रेट लिमिट है ना वहां पे छह नंबर काउंट रखना है। आपकी जितनी एप्लीकेशनेशंस हैं जितने आपने न के सर्वर बनाए सभी वहां पे देखेंगे तो शेयरर्ड काउंटर हुआ वो भी पेज व्यूज आपको देखने हैं, लाइक्स आपको देखने हैं। यह सारे के सारे शेयरर्ड काउंटर्स के अंदर ही आते हैं। यह सभी के सभी अगर आपकी प्रॉब्लम है तो रेडिस कुड बी वन ऑफ योर स्यूशन। गारंटी नहीं है बट हो सकता है। दूसरा है आपको बैकग्राउंड जॉब्स हैंडल करने हैं। क्या? बैकग्राउंड जॉब्स बोले तो कज़ हो गया। ईमेल की कज़ हो गई, नोटिफिकेशन की कज़ हो गई, रिपोर्ट जनरेट करवानी है क्या? यह सारे वो टेक्निक्स हो सकती है जिनके लिए रेडिस पॉसिबबली एक सॉल्यूशन हो सकता है। गारंटी नहीं है कि होगा बट वन ऑफ दी सॉल्यूशन हो सकता है। और भी तरीके होते हैं देखने के। बट ये आप अभी के लिए ध्यान रख लो तो आई थिंक आपका काम हो जाएगा। ठीक है? तो रेडिस हमें अच्छे से समझ में आ गया। बट रेडिस के भाई बंधु बहुत सारे हैं। क्योंकि रेडिस अब ऐसा तो है नहीं कि लोगों को पता नहीं है। लोग खुद का भी हैशमैप बना लेते हैं। उसको भी रेडिस बोल देते हैं। व्हिच इज़ आल्सो ओके। यह भी ठीक ही बात है। बट आप रेडिस में जाओगे ना तो यहां पे आपको दिखेगा कि हां बहुत सारे काम करता है। आजकल तो एआई तो खैर सब जगह है ही रेडिस फॉर एi है। ठीक है? सब जगह है। बट ये एक स्टैंडर्ड गो टू स्टक है जो रेडस सब जगह आता है। और ऑलमोस्ट जितने भी इसके कंपटीिशंस हैं जो या रेडिस को रिप्लेस करने की कोशिश कर रहे हैं वो सब यही बोलते हैं कि हम ड्रॉप इन रिप्लेसमेंट है रेडिस के। क्यों? क्योंकि रेडिस है ही इतना पॉपुलर। सारी लाइब्रेरीज वगैरह सब इसी के लिए बनी हुई है। तो यह तो रहा और देखिए जावास्क्रिप्ट से जावा, Python, php डॉट नेट, गो और भी लैंग्वेजज़ में आता है। तो यह कोई लैंग्वेज स्पेसिफिक चीज तो नहीं है। हम जावास्क्रिप्ट में करेंगे वो बात अलग है। अब क्या रेड अकेला है? जब इतना ही काम है सिर्फ एक इन मेमोरी स्टोरी है तो आप खुद का बना सकते हो क्या? हां बिल्कुल बना सकते हो। डेटाबेस वाली गारंटीज आएगी क्या? इवेंचुअली आती है। डेटाबेस की गारंटी डे वन पे तो नहीं आती है। एक और इसका ऐसा ही भाई की डीडीबी। डेटाबेस बिल्ड फॉर स्केल। कीडीबी इज फुल्ली ओपन सोर्स डेटाबेस बैक्ड बाय स्नैप एंड फास्टर ड्रॉप इन अल्टरनेटिव टू रेडिस आपको यह लाइन सब जगह दिखेगी ड्रॉप इन अल्टरनेटिव मतलब आपके एनवायरमेंट वेरिएबल में डेटाबेस की की चेंज कर दो आपका सारा कोड एज़ इट इज़ चलेगा इसको बोलते हैं ड्रॉप इन रिप्लेसमेंट तो हां जी की डीबी भी है यह बहुत पॉपुलर है एक्चुअली में बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रहा है यह रेडिस के साथ-साथ एक और है हमारे पास में यह ड्रैगन फ्लाई डीबी और ड्रैगन फ्लाई डीबी आपके पास है इंफ्रास्ट्रक्चर वगैरह यह भी ऑलमोस्ट यह भी ड्रॉप एंड रिप्लेसमेंट ही आता है। instा कार्ड से लेके Meesho तक बहुत लोग यूज़ करते हैं इसको भी। वालki है जो कि आई थिंक वन ऑफ़ दी मोस्ट पॉपुलर प्रोजेक्ट जो Reds के Fiasco के बाद हुआ था। तो वालki भी है। यह आपको ईजीली यह भी सेम ड्रॉप इन रिप्लेसमेंट कोई कोड चेंज नहीं करना पड़ता। जो आप इस सीरीज में सीखोगे वो यहां पे भी अप्लाई कर सकते हो। यह AWS वगैरह के साथ वन क्लिक पे चेंज हो जाता है। तो वो लोग भी रखते हैं। आप देखो यह भी ऑलमोस्ट सेम ही तरीके से काम करते हैं। ऑलमोस्ट क्या सेम एग्जैक्ट सेम है। उसी का फर्क है ये ओपन सोर्स का। उसके अलावा मेम भी है। अब सबके अपने-अपने प्रोज़ एंड क्स हैं। वो आप आराम से देख सकते हो। और अपst है। अपst को लोग कई बार रेडिस बोल देते हैं। जबकि अपst रेडिस नहीं है। अपst प्लेटफार्म है जो आपको रेडस्ट देता है। बट यह आपको क्यूस्ट और बहुत सारी और भी चीजें देता है। प्राइसिंग वगैरह आप देख लेना। हम तो देखो कोर रेडिस यूज़ करने वाले हैं इस सीरीज के अंदर और अपने डॉकर कंटेनर में यूज़ करेंगे। वो मैं आपको नेक्स्ट वीडियो में बता दूंगा कि किस तरह से क्या कहानी रहने वाली है। बट इस सीरीज के पीछे गोल यही है कि आप थोड़े से एडवांस डेवलपर हो जाएं। रेडिस को ऐसे घबराएं नहीं, डरे नहीं और तसल्ली से यह भी सोचे कि हां रेडिस सीखा है मैंने। ऐसा नहीं कि बस एक वीडियो में क्रैश कोर्स देख लिया। डिटेल में बात करेंगे, डिस्कशन करेंगे, कोड भी करेंगे ताकि आपको कॉन्फिडेंस भी आए और बस यही सब रहेगा। तो उम्मीद है आपको मजा आया होगा इस फर्स्ट वीडियो के अंदर। आने वाले वीडियोस पे व्यूज की। मुझे पता है कोई गारंटी नहीं है बट एटलीस्ट आप देख रहे हो तो कमेंट की गारंटी तो होनी चाहिए है कि नहीं? चलिए जी मिलते हैं आपसे अगले वीडियो के अंदर।

Need a transcript for another video?

Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.

Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact

01 What is Redis and why it exists - YouTube Transcript |...