समय की कीमत - The Value Of Time || Hindi Motivational Story

Keep Growing889 words

Full Transcript

एक बार की बात है एक छोटे से शहर में गौरव नाम का एक युवक रहता था। वह बहुत ही आलसी था और अपने जरूरी कामों को हमेशा टालता रहता था जिसके कारण वो अपनी पढ़ाई में अच्छा स्कोर नहीं कर पा रहा था। उसके परिवार वाले उससे हमेशा कहते थे बेटा समय का मूल्य समझो जो समय अभी तुम बर्बाद कर रहे हो वह कभी वापस नहीं आएगा। लेकिन वह हमेशा उनकी बातों को नजरअंदाज कर देता था। वह सोचता अभी तो बहुत समय है। बाद में कर लूंगा। वह पढ़ाई करने के लिए शहर गया लेकिन उसकी आदतें नहीं बदली। वह अपना पूरा दिन दोस्तों के साथ मस्ती करता और रील्स स्क्रोल करता रहता। गौरव के शहर में एक बुजुर्ग आदमी रहता था जो बहुत ही बुद्धिमान और ईमानदार था। एक दिन गौरव ने तय किया कि वह उस बुजुर्ग आदमी से मिलेगा। ताकि वह कुछ सीख सके। गौरव उस बुजुर्ग आदमी के पास गया। वह बुजुर्ग आदमी पेड़ के नीचे बैठकर मेडिटेशन कर रहा था। गौरव ने उसे नमस्कार किया और कहा मेरी मदद कीजिए। मैं जिंदगी में विफल हो रहा हूं। हर बार मेरे दोस्त मुझसे आगे निकल जाते हैं। लेकिन मैं हमेशा पीछे रह जाता हूं। मुझे उन सबसे अच्छा बनना है। मुझे बताइए कि मैं यह कैसे कर सकता हूं। बुजुर्ग आदमी ने कहा बेटा तुम संघर्ष झेल रहे हो क्योंकि तुम अपने कामों को हमेशा टालते रहते हो और समय की कदर नहीं करते। मैं तुम्हें एक कहानी सुनाता हूं जिससे तुम समय के मूल्य को समझ सकोगे। बुजुर्ग आदमी ने कहानी शुरू की। एक बार की बात है। एक राजा था जो बहुत दयालु था। वह अपनी जनता से बहुत प्यार करता था और उनकी मदद किया करता था। एक दिन उसे एक व्यक्ति मिला जो बहुत ही आलसी और गरीब था। उसके पास ना तो पैसे थे ना ही नौकरी और ना ही इज्जत। वह हमेशा अपनी परेशानियों का दोष दूसरों को देता था। राजा ने उससे उसकी जिंदगी और उसकी परेशानियों के बारे में पूछा। उस व्यक्ति ने कहा पता नहीं लोग मेरे बारे में ऐसा क्यों कहते हैं कि मैं कुछ नहीं कर सकता। जब भी मैं किसी नौकरी की तलाश में जाता हूं, सब मुझे मना कर देते हैं। राजा को उस व्यक्ति के लिए बुरा लगा। राजा ने कहा, एक सौदा करते हैं। सूर्य अस्त होने से पहले तुम मेरे राज दरबार में आना और जितना सोना चांदी तुम ले जा सको उतना ले जाना। वह सब तुम्हारा होगा। आदमी बहुत खुश हो गया और राजा को धन्यवाद कहा। वह अपने घर की ओर दौड़ा और उसने अपनी पत्नी को सब कुछ बताया। उस व्यक्ति की पत्नी भी बहुत खुश हुई और कहा जाओ और जल्दी से सोना चांदी ले आओ। उस व्यक्ति ने कहा मैं अभी नहीं जा सकता। मैं भूखा हूं। पहले मुझे खाना दो। जल्दी से उसकी पत्नी ने खाना बनाकर उसे दिया। उस व्यक्ति ने खाना धीरे-धीरे खाया। उसने सोचा उसके पास तो बहुत समय है। खाना खाने के बाद खजाना लेने जाऊंगा। खाना खाने के बाद उसे नींद आने लगी। उसने सोचा मैं अभी थोड़ी देर सो लेता हूं। कुछ देर बाद चला जाऊंगा। उसने सोचा कि वह थोड़ी देर ही सोएगा। लेकिन वह 2 घंटे के लिए सो गया। जब वह सोकर उठा, उसने देखा कि देर हो गई है। उसने जल्दी से कुछ बैग उठाए और राज दरबार की ओर भागा। रास्ते में धूप तेज थी। उसे गर्मी लगने लगी। उसने सोचा थोड़ी देर पेड़ के नीचे आराम कर लेता हूं। फिर आगे बढूंगा। उस समय पेड़ के नीचे हवा चल रही थी जिससे उसे फिर नींद आ गई। इस बार वह 4 घंटे के लिए सो गया। जब वह सोकर उठा उसने देखा कि शाम होने वाली है और सूरज डूबने वाला है। वह जल्दी से बैग उठाकर राज दरबार की ओर भागा। लेकिन जब वह राज दरबार पहुंचा तो सूरज डूब चुका था और दरवाजे बंद हो चुके थे। वह व्यक्ति बहुत दुखी हो गया। उसने अमीर बनने का एक अच्छा मौका गवा दिया क्योंकि उसने समय के मूल्य को नहीं समझा। उस बुजुर्ग आदमी ने कहानी को खत्म किया और गौरव की तरफ देखा। गौरव के पास कोई शब्द नहीं थे। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। गौरव ने उस बुजुर्ग व्यक्ति को धन्यवाद दिया और घर वापस लौट गया। उसे समझ आया कि समय बहुत कीमती है। उसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। उसी दिन से गौरव ने अपने लक्ष्यों पर काम करना शुरू किया। उसने अपनी काम टालने वाली आदत को छोड़ दिया और वह बहुत प्रोडक्टिव बन गया। कुछ ही दिनों बाद वह अपने सभी दोस्तों से आगे निकल गया और कॉलेज का सबसे होनहार बच्चा बना। इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि समय सबसे मूल्यवान संपत्ति है। अगर हम इसे बेकार की चीजों में बर्बाद करेंगे तो हमारे पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। हर अवसर का सही समय पर लाभ उठाना चाहिए क्योंकि खोया हुआ समय कभी वापस नहीं आता। इसलिए आज से ही अपने समय का सदुपयोग करें और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें। दोस्तों, अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो, तो कृपया इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अगर आप ऐसी ही और प्रेरक कहानियों को सुनना चाहते हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना ना भूलें ताकि हमारी नई कहानियां आप तक सबसे पहले पहुंच सके।

Need a transcript for another video?

Get free YouTube transcripts with timestamps, translation, and download options.

Transcript content is sourced from YouTube's auto-generated captions or AI transcription. All video content belongs to the original creators. Terms of Service · DMCA Contact

समय की कीमत - The Value Of Time || Hindi Motivational St...